एक्सप्लोरर

Khair Bypolls 2024: अलीगढ़ में सपा ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें, पार्टी का ये दांव दलित और जाट वोट बैंक में लगाएगा सेंध!

UP By Election 2024: अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी ने चारू कैन को अपना उम्मीदवार बनाया है. चारू कैन का मुकाबला बीजेपी के सुरेंद्र दिलेर से है.

UP ByPolls 2024: अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को मात देने के लिए समाजवादी पार्टी ने बड़ा विक्टिम कार्ड खेल दिया है. सपा ने बीजेपी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधू चारु कैन को खैर में टिकट दिया है. बीजेपी ने खैर सीट से पूर्व सांसद स्वर्गीय राजवीर दिलेर के पुत्र सुरेंद्र दिलेर को प्रत्याशी बनाया है. चारु कैन ने चंद दिनों पहले ही कांग्रेस की सदस्य ली थी. उससे पहले चारु कैन ने बहुजन समाज पार्टी से चुनाव भी लड़ा था. 

बहुजन समाज पार्टी के वोटो पर चारु कैन का अच्छा दबदबा है. चारु कैन एससी समुदाय से आती है लेकिन उनके पति जाट समुदाय से है जिसके चलते जाट समुदाय और एससी समुदाय का मत मिलने के आसार राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं. खैर विधानसभा उपचुनाव से पहले बसपा को झटका देने वाली चारू कैन 2022 में खैर विधानसभा से चुनाव  लड़ चुकी है. यूपी के उपचुनावों को लेकर उन्होंने 5 अक्टूबर को बसपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था.

2022 विस चुनाव में मिलें थे इतने वोट
नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी. सियासी दावपेच की अगर बात कही जाए तो, सियासी गलियारों का उन्हें अच्छा अनुभव है. यही कारण है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में चारू कैन को 65,302 मत मिले थे. खैर विधानसभा क्षेत्र को रालोद का गढ़ माना जाता है. यहां भाजपा प्रत्यासी अनूप प्रधान ने चुनाव में 138517 वोट पाकर जीत हासिल की थी.

यहां पर रालोद के प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी 41,644 मत पाकर तीसरे नंबर पर थे. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधू चारू केन के कांग्रेस में शामिल हुई थी लेकिन अब समाजवादी पार्टी ने चारु कैन को प्रत्याशी बनाया है. जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई है.

ये भी पढे़ं : अखिलेश यादव के मास्टरस्ट्रोक पर भारी पड़ेगा कांग्रेस का त्याग, ऐसे कैसे बनेंगे सत्ताईस का सत्ताधीश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget