एक्सप्लोरर

यूपी में सपा के साथ स्मार्ट गेम खेल रही कांग्रेस! उपचुनाव का रण छोड़ना भी होगा फायदे का सौदा?

UP उपचुनाव में कांग्रेस इस बात पर अड़ गई है कि अगर उसे पांच सीटें नहीं मिलीं तो वह इलेक्शन में हिस्सा नहीं लेगी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि चुनाव से दूर रहकर भी कांग्रेस, सपा को समर्थन देगी या नहीं.

UP ByPolls 2024: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए समाजवाद पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच कथित तौर पर दरार पड़ गई है. दावा है कि सपा से कांग्रेस पांच सीटें मांग रही है. वहीं सपा ने सात सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है. घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों का दावा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, यूपी में उपचुनाव नहीं लड़ेगी. कांग्रेस का कहना है कि वह यूपी में सभी 9 सीटें सपा के लिए छोड़ देगी. अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस ने यूपी का रण छोड़ दिया है?

हालांकि जानकारों का दावा है कि यूपी का रण छोड़कर भी कांग्रेस फायदे में रहेगी. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस जल्द ही यूपी में एक भी सीट पर चुनाव न लड़ने का फैसला कर के सपा को दबाव में ले आएगी. दरअसल, सपा महाराष्ट्र में 12 सीटों की मांग कर रही है. 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने करहल में सोमवार को पत्रकारों से कहा कि जिन सीटों पर पार्टी का जनाधार मजबूत है, उन सीटों पर दावा किया गया है. पार्टी ने 12 सीटों की डिमांड की है. इतना ही नहीं पांच सीटों पर अखिलेश की पार्टी ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है.

सपा का दबाव काम करने के लिए कांग्रेस...
सपा के इस कदम से कांग्रेस सकते में है. माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में सपा का दबाव काम करने के लिए कांग्रेस यूपी का रण छोड़ सकती है. इसके जरिए वह संदेश देने की कोशिश करेगी कि अगर उसने यूपी में चुनाव नहीं लड़ा तो अखिलेश और सपा भी महाराष्ट्र में दखल न दें. ऐसे में कांग्रेस, सपा पर यूपी में चुनाव न लड़ने के रास्ते महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर असर डालने की जुगत में है.

समाजवादी द्वारा यूपी में 7 सीट और महाराष्ट्र में 5 सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान पर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व तय कर रहा है कि किसको कितनी सीटें देनी है हम लोग पूरी ताकत से संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं.

उधर, राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी  कांग्रेस गठबंधन के साथ ही उत्तर प्रदेश उपचुनाव लड़ेंगे और दो सीटों पर ही कांग्रेस चुनाव लड़ेगी ऐसी उन्हें उम्मीद है और उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव न लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं वह पूरी तरह से गलत है .

'हमको हल्के में न लें...'
उत्तर प्रदेश में 9 सीट पर उप चुनाव होने हैं  कांग्रेस समाजवादी पार्टी से 5 सीट मांग रही है. कांग्रेस का कहना है कि 5 सीटों से कम पर समझौता नहीं होगा. कांग्रेस का दावा है कि सपा हमें हल्के में ना ले. हम सपा के मोहताज नहीं हैं.

कांग्रेस सपा से फूलपुर ,मंझवा ,गाजियाबाद सदर ,मीरापुर और खैर सीट मांग रही है. इसमें सपा ने सिर्फ गाजियाबाद और खैर पर ही प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है. इन सबके बीच  कांग्रेस से मतभेद की खबरों पर  अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन है और कोई नाराजगी नहीं. हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस यूपी में सपा के साथ जो स्मार्टगेम खेलने की कोशिश कर रही है क्या उसका महाराष्ट्र में अखिलेश यादव की मांग पर पड़ेगा या नहीं. क्या यूपी में उपचुनाव का रण छोड़ते हुए भी कांग्रेस, सपा के साथ उसी तत्परता के साथ प्रचार में साथ उतरेगी, जैसा लोकसभा चुनाव में था. इस सवाल का जवाब भी समय के गर्भ में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget