एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: पहले दिन बैरंग लौटे चंद्रशेखर की पार्टी के प्रत्याशी, नहीं कर पाए नामांकन, जानें- क्यों?

UP ByPolls 2024: आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी चांद बाबू अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंचे. अब वह मंगलवार को अपना नामांकन कराएंगे.

Kundarki ByPolls 2024: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. सोमवार को आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी चांद बाबू अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने जिला मजिस्ट्रेट के यहां पहुंचे थे लेकिन समय से प्रस्तावक ना पहुंचने पर समय निकल जाने के बाद उनको बिना नामांकन कराए ही वापस लौटना पड़ा है.

मीडिया से बात करते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी चांद बाबू का कहना है वह सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पर कुंदरकी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में नामांकन कराने पहुंचे थे, जहां किसी कारणवश प्रस्तावक समय से नहीं पहुंच पाए जिसके चलते समय निकल गया लिहाजा वह मंगलवार को समय से आकर अपना नामांकन कराएंगे.

किस प्रत्याशी से उनका मुकाबला है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा मुकाबला किसी के साथ भी नहीं है. मै काफी लंबे समय से कुंदरकी विधानसभा सीट पर लोगों के बीच रहकर समाज सेवा करता आ रहा हूं और जनता के कहने पर ही ये चुनाव लड़ रहा हूँ. चाँद बाबू को पूरी उम्मीद है जनता चुनाव जिताकर उन्हें विधानसभा में भेजेगी. बेरोजगारी, शिक्षा , विकास और सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जा रहे हैं.

चाँद बाबू के साथ नामांकन कराने सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे लेकिन समय निकल जाने के कारण मायूस वापस लौट गये अब मंगलवार को 11 बजे चाँद बाबू अपना नामांकन कराने एक बार फिर कलेक्ट्रेट पहुंचेगे.

मायावती सरकार में कथित स्मारक घोटाले मामले में फंसे बीजेपी विधायक, ED ने किया तलब

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget