एक्सप्लोरर

दो हफ्ते में जारी हो सकता है UP Board Result, ग्रेस मार्क्स के नियम में बदलाव संभव

यूपी बोर्ड का रिजल्ट 31 अप्रैल तक आना संभव माना जा रहा है। इस बार ग्रेस मार्क्स के नियमों में बदलाव किया गया है, जिसके चलते ज्यादा छात्रों के पास होने की उम्मीद है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं क्लास के नतीजे 20 से 25 अप्रैल के बीच जारी किए जाएंगे। पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी दसवीं और बारहवीं के नतीजे बोर्ड के हेडक्वार्टर प्रयागराज से एक साथ ही जारी किए जाएंगे। इस बार के इम्तिहान में 58 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल हुए हैं। बोर्ड इस बार ग्रेस मार्क के नियम में बदलाव कर कमजोर स्टूडेंट्स को भी पास कराने की तैयारी में है।

कम समय में नतीजे जारी करने की तैयारी

यूपी बोर्ड इस बार सबसे कम समय में नतीजे जारी करने की तैयारी में है। पिछले साल 29 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया गया था, लेकिन इस बार यह वक्त एक हफ्ते और कम किए जाने की कवायद है। फाइनल डेट तो अभी तय नहीं हो सकी है, लेकिन बोर्ड की सेक्रेटरी नीना श्रीवास्तव का दावा है कि इस साल पिछली बार से भी पहले रिजल्ट आएगा। इस बार के बोर्ड इम्तिहान में शामिल हुए 58 लाख स्टूडेंट्स में से दसवीं क्लास के 31 और बारहवीं क्लास के 26 लाख से ज्यादा बच्चे हैं।

दो हफ्ते में जारी हो सकता है UP Board Result, ग्रेस मार्क्स के नियम में बदलाव संभव

ग्रेस मार्क्स के नियमों में बदलाव संभव

इस बार मूल्यांकन का काम 25 मार्च को ही पूरा कर लिया गया था। तकरीबन सवा तीन करोड़ कॉपियां 230 मूल्यांकन केंद्रों पर जांची गईं हैं। बोर्ड इस बार ग्रेस मार्क्स के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। अभी तक स्टूडेंट्स को सिर्फ दो सब्जेक्ट्स में ही ग्रेस मार्क्स यानी कृपांक मिलते थे, लेकिन अब 20 नंबर तक के ग्रेस सारे सब्जेक्ट्स में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। बोर्ड इस तरह का बदलाव ज़्यादा स्टूडेंट्स को पास होने का मौका मुहैया कराने के मकसद से कर रहा है। हालांकि इसका औपचारिक एलान नतीजे घोषित होने के वक्त ही किया जाएगा, लेकिन बोर्ड ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। ज़्यादा संभावना इस बात की है कि नतीजे 31 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।

इस बार 6 लाख 60 हजार स्टूडेंट्स ने छोड़ी परीक्षा इस बार के इम्तिहान में नकल पर सख्ती की वजह से तकरीबन छह लाख 60 हजार स्टूडेंट्स ने बीच में ही इम्तिहान छोड़ दिया था। तमाम कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लग जाने की वजह से रिजल्ट तैयार करने में कुछ देरी हो रही है, लेकिन अफसरों का दावा है कि नतीजे हर हाल में इसी महीने जारी कर दिए जाएंगे। वैसे ग्रेस मार्क्स के नियम में बदलाव से स्टूडेंट्स और उनके अभिभावक खासे उत्साहित हैं और उन्हें नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Donation Case LIVE: चंपत राय देंगे इस्तीफा? VHP के अध्यक्ष आलोक कुमार ने साफ की तस्वीर
LIVE: चंपत राय देंगे इस्तीफा? VHP के अध्यक्ष आलोक कुमार ने साफ की तस्वीर
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
UP News: लखनऊ में गरजे CM योगी, आपातकाल का किया जिक्र, बोले- 'कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा'
UP News: लखनऊ में गरजे CM योगी, आपातकाल का किया जिक्र, बोले- 'कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा'
उत्तराखंड में मानसून की तैयारी तेज, सतपाल महाराज ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड में मानसून की तैयारी तेज, सतपाल महाराज ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

वीडियोज

Sansani | Crime News: सिया/सोनम तो बेवफा है ! | Pune News
दिल कहे BUY, दिमाग कहे WAIT! Triumph Tracker 400 Review #autolive
₹5 लाख की कार आज ₹10 लाख की क्यों? आखिर पैसा जा कहाँ रहा है? #autolive
Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News
Shirdi Sai Baba Temple: सावधान! शिर्डी में बिक रहा था नकली पेड़ा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
ऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और जड़े गए 900 हीरे; आप भी ला सकते हैं घर
ऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और जड़े गए 900 हीरे; आप भी ला सकते हैं घर
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
जम्मू कश्मीर थाने में पुलिसवाले को आर्मी ने पीटा, कमांडिग ऑफिसर समेत 40 जवानों पर FIR
जम्मू कश्मीर थाने में पुलिसवाले को आर्मी ने पीटा, कमांडिग ऑफिसर समेत 40 जवानों पर FIR
Explained: मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?
मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो लेते जान, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?
Venezuela Earthquake LIVE: वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 164 हुई, 1 हजार से ज्यादा घायल, भारत ने की मदद की पेशकश
LIVE: वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 164 हुई, 1 हजार से ज्यादा घायल, भारत ने की मदद की पेशकश
Embed widget