एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2025 पर आई बड़ी खबर, टीचर्स और स्टाफ को मिलेगी राहत, 5 साल बाद हुआ फैसला

UP Board Exam News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी-मार्च 2025 में प्रस्तावित है. इससे पहले टीचर्स और स्टाफ के लिए बड़ा फैसला हुआ है.

UP Board Exam News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के पारिश्रमिक में बढ़ोत्तरी की गई है. हाईस्कूल की एक कापी जांचने पर शिक्षकों को अभी तक 11 रुपये दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर 14 रुपये किया गया.  वहीं इंटरमीडिएट की एक कापी जांचने पर 13 रुपये की जगह 15 रुपये दिए जाएंगे.

आपको बता दें कि, साल 2019 के बाद यह बढ़ोतरी की गई है. अगले साल फरवरी या मार्च में होने वाली इस परीक्षा में कुल 54.38 लाख स्टूडेंट शामिल होंगे. विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा आलोक कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने पर शिक्षकों को अभी प्रतिदिन 96 रुपये मिलते थे और अब इन्हें 100 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे. 

परीक्षा केंद्र संबंधित व्यय के लिए केंद्र व्यवस्थापक को 80 रुपये प्रति पाली की जगह 100 रुपये दिए जाएंगे. यानी दो पालियों में 200 रुपये मिलेंगे. इतना ही नहीं, परीक्षा केंद्र व्यय अभी तक तीन रुपये 50 पैसे प्रति छात्र था, जिसे बढ़ाकर चार रुपये 50 पैसे प्रति छात्र कर दिया गया है.

इनके पारिश्रमिक में भी हुई बढ़ोत्तरी
अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को अभी तक 53 रुपये प्रति पाली या 106 रुपये प्रतिदिन मिलते थे, अब 60 रुपये प्रति पाली या 120 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे. लिपिक को 33 रुपये प्रति पाली की जगह 40 रुपये, बंडल वाहक को 16 रुपये प्रति पाली की जगह 20 रुपये, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 26 रुपये 50 पैसे की जगह 30 रुपये प्रति पाली, संकलन केंद्र के मुख्य नियंत्रक को 67 रुपये प्रतिदिन और पूरी परीक्षा के दौरान अधिकतम 1,596 रुपये की जगह अब 75 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 1,789 रुपये दिए जाएंगे.

इसी प्रकार उप नियंत्रक को 53 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 1,264 रुपये की जगह 60 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 1,441 रुपये, सह उप नियंत्रक को 48 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 1,330 रुपये की जगह 55 रुपये व अधिकतम 1,520 रुपये, तृतीय श्रेणी कर्मचारी को 30 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 698 रुपये की जगह 50 रुपये व अधिकतम 1,349 रुपये, सह उप नियंत्रक को 48 रुपये प्रतिदिन व अधिकतम 1,330 रुपये की जगह 40 रुपये प्रतिदिन व 928 रुपये अधिकतम और प्रयोगात्मक परीक्षा के आठ रुपये प्रति छात्र की जगह 10 रुपये प्रति छात्र दिए जाएंगे। ऐसे ही अन्य पारिश्रमिक में भी वृद्धि की गई है.

ये भी पढ़ें: UP AQI: यूपी के इन 10 शहरों की हालत खराब, आगरा, लखनऊ, नोएडा में छाया धुंध, जानें- अपने इलाके का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget