एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड परीक्षाएं हुईं खत्म, 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, जल्द आएगा रिजल्ट

Board Exam 2023: यूपी बोर्ड (UP Board) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान कुल 133 मुन्नाभाई पकड़े गए है जबकि परीक्षा में नकल करते 81 परीक्षार्थी पकड़े गए.

Prayagraj News: यूपी बोर्ड (UP Board 2023) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शनिवार को संपन्न हो गईं. नकल को लेकर सख्ती की वजह से इस बार हाईस्कूल में 2,08,953 और इंटरमीडिएट में 2.22,618 परीक्षार्थियों को मिलाकर कुल 4,31,571 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि हाई स्कूल में 13,16,487 और इंटरमीडिएट में 27,69,258 परीक्षार्थियों को मिलाकर कुल 58,85,745 परीक्षार्थी वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत थे. 

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान कुल 133 मुन्नाभाई पकड़े गए है जबकि परीक्षा में नकल करते 81 परीक्षार्थी पकड़े गए. सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और ऐसे परीक्षा केंद्रों के खिलाफ भी डिबार करने की कार्रवाई की जा रही है. यूपी बोर्ड के सचिव का दावा है कि तीस साल बाद बिना पेपर आउट हुए, गलत पेपर ओपनिंग और नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराई गई है जिसके चलते हाईस्कूल या इंटरमीडिएट में कहीं पर भी दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं करानी पड़ी है.

नकल माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी
यूपी बोर्ड के सचिव का दावा है कि जिस तरह से परीक्षा कराने के लिए फुलप्रूफ इंतजाम किए गए थे, उसकी वजह से नकल माफियाओं के मंसूबों पर भी पानी फिर गया. उनके मुताबिक 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रदेश भर में बनाए गए 8,753 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद अब कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो रही है.

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक 18 मार्च से कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी की जा रही है. इसके लिए निरीक्षकों की ट्रेनिंग कराई जाएगी और कॉपियों का मूल्यांकन भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया जाएगा. यूपी बोर्ड के सचिव ने कहा है कि रिजल्ट को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन फिर भी परीक्षार्थियों की अपेक्षा के अनुरूप रिजल्ट जल्दी घोषित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

UP News: यूपी में हैं देश के सबसे ज्यादा आवारा कुत्ते, जानें बाकी राज्यों की स्थिति 

 

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget