एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश लगने के बाद दिखा बड़ा असर, 4 लाख छात्रों ने छोड़ा एग्जाम

UP Board Exam: गाजीपुर में सूचित नंदन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र यादव के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई गई है. पहले दिन 11 स्टूडेंट नकल करते हुए पकड़े गए हैं. यह लोग दूसरे की जगह एग्जाम दे रहे थे.

Prayagraj News: प्रयागराज (Prayagraj) में यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. योगी सरकार द्वारा नकल पर अंकुश लगाए जाने के पहले ही दिन बड़ा असर दिखा है. पहले ही दिन चार लाख से ज्यादा छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी है. हिंदी विषय में ही चार लाख से ज्यादा छात्रों ने एग्जाम नहीं दिया है. आज पहले दिन पहली पाली में 2,18,189 स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी. पहली पाली में हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा देने के लिए 31,08,584 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 2,17,702 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे.

पहली पाली में इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 5,640 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. इनमें से 487 स्टूडेंट्स गैरहाजिर रहे दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा हुई. इस विषय के लिए 25,80,544 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 1,83,865 छात्र अनुपस्थित रहे.

पहले ही दिन करीब 4 लाख लोगों ने छोड़ी परीक्षा
माना यह जा रहा है कि नकल पर सख्ती होने की वजह से पहले ही दिन हिंदी की विषय में 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी. साथ ही पहले दिन की परीक्षा में 9 मुन्ना भाई भी पकड़े गए हैं. गाजीपुर में पांच, मथुरा-जौनपुर-बुलंदशहर और लखनऊ में एक-एक फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया. यह लोग दूसरे की जगह एग्जाम दे रहे थे. इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. 

गाजीपुर में सूचित नंदन इंटर कॉलेज बिशनपुरा के प्रिंसिपल योगेंद्र यादव के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है. पहले दिन 11 स्टूडेंट नकल करते हुए पकड़े गए हैं. इसके अलावा हाई स्कूल की परीक्षा में 7 छात्र और 3 छात्राएं और इंटरमीडिएट में एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया है. माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज में स्टूडेंट्स को फूल देकर उनकी हौसला अफजाई की. माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने लखनऊ और रायबरेली के केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने इसकी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें:-

Gorakhpur News: गोरखपुर में बिदके हाथी ने तीन लोगों को कुचला, हादसे को लेकर सीएम योगी ने दिया ये निर्देश

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget