एक्सप्लोरर

CBSE के बाद रद्द हो सकती है यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं, डिप्टी सीएम ने दिए संकेत

यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं पर जल्द फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सीएम के साथ बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी.

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है. दोनों नेताओं ने इसे देश के सभी छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है. माध्यमिक शिक्षा विभाग संभाल रहे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने मंगलवार को कहा कि शीघ्र ही राज्य के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा के बारे में निर्णय लिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय देश भर के छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है. सभी छात्रों व अभिभावकों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार.”

सीएम के साथ बैठक में होगा निर्णय
मंगलवार को जारी एक बयान में उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के बारे में लिए गए निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) की कक्षा 12 की परीक्षा के बारे में मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने के बाद शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा.

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 के लिए निर्धारित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं निरस्त करने का फैसला 29 मई को किया था. उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि इस निर्णय से 29,94,312 विद्यार्थी प्रभावित होंगे. उन्होंने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 11 में प्रोन्नत करने के लिए उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद को विस्तृत दिशा-निर्देश बनाने को कहा है.

तब शर्मा ने बताया था कि 12वीं कक्षा की परीक्षा के महत्व तथा विद्यार्थियों के भविष्य पर इसके अंकों की भूमिका को देखते हुए अनुकूल परिस्थिति होने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा जुलाई के द्वितीय सप्ताह में कराने का प्रस्ताव है.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष 26,10,316 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है. हालांकि, सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं की परीक्षा भी निरस्त होने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी: बीजेपी के नेतृत्व में परिवर्तन की अटकलों पर राधा मोहन सिंह बोले- यह कुछ लोगों की 'कपोल कल्पना' है

अलीगढ़ शराब कांड: जहरीली शराब की बिक्री के मामले में तीन और गिरफ्तार, अब तक 36 लोगों की हुई है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 19 लाख वोटरों को मिलेगा नोटिस! जानिए किसे देना होगा जवाब और कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी
उत्तराखंड में 19 लाख वोटरों को मिलेगा नोटिस! जानिए किसे देना होगा जवाब और कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget