एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा नेता के बयान पर भूपेंद्र चौधरी बोले- 'BJP को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं'

यूपी बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार किया है.

UP News: उत्तर प्रदेश बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने बीजेपी को असुर बताने संबंधी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख राष्‍ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) के बयान पर पलटवार किया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘माफिया, अपराधियों और आतंकियों रूपी असुरों के संरक्षक’’ रहे लोगों से बीजेपी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है.

सीतापुर में शुक्रवार को सपा के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि असुरों के विनाश की शुरुआत नैमिषारण्य से हुई थी और ‘‘नैमिषारण्य में समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर का संदेश है-असुरों का विनाश होगा. बीजेपी असुर है. यह शिविर उसके विनाश के शस्त्र के रूप में काम करेगा.’’ राम गोपाल यादव के इस बयान के बाद बीजेपी राज्‍य मुख्‍यालय से जारी एक बयान में चौधरी ने कहा, ‘‘माफिया, अपराधी और आतंकी रूपी असुरों के संरक्षक रहे लोगों से बीजेपी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है.''

UP Politics: सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का अंतिम दिन आज, अखिलेश यादव करेंगे संबोधित

क्या बोले सपा नेता?
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवाद के नाम पर परिवारवादी दल चलाने वाले लोगों का सच जनता अच्छी तरह समझ चुकी है. उन्होंने कहा, ‘‘इनके कुशासन में भ्रष्टाचार, अपराध, महिलाओं की असुरक्षा, गरीबों, शोषितों, पीड़ितों का उत्पीड़न उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुका था. आज जो अपराधी माफिया जेल में बंद हैं, वे इनके कुशासन में खुले आम घूमते थे.’’

रामगोपाल यादव ने पुराने नेताओं नमन करते हुए कहा, ‘‘समाजवादियों का इतिहास बहुत पुराना और शानदार रहा है. आज की पीढ़ी को अपने नेताओं के संघर्ष और स्वर्णिम अतीत को जानना चाहिए. तभी स्वर्णिम भविष्य बनेगा.’’ रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं बची है और अन्याय की पराकाष्ठा हो गयी है. 

बता दें कि राम गोपाल यादव ने ही सपा के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया. अब शनिवार को इस शिविर का समापन अखिलेश यादव के भाषण से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget