एक्सप्लोरर

UP BJP Candidates List 2024: पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर BJP ने तीसरी बार लगाया दांव, इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

BJP Candidates List 2024: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. हमीरपुर से बीजेपी ने तीसरी बार पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को मैदान में उतारा है.

UP Loka Sabha Polls BJP Candidates: हमीरपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने तीसरी बार पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर भरोसा जताया है. बीजेपी ने हमीरपुर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को लोकसभा का टिकट दिया है. पुष्पेंद्र सिंह चंदेल हमीरपुर से वर्तमान में सांसद हैं. उन्होंने दो बार लगातार बीजेपी के टिकट पर हमीरपुर का संसद में प्रतिनिधित्व किया. 2014 का लोकसभा चुनाव जीतकर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल लोकसभा पहुंचे. बीजेपी ने एक बार फिर 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया. बीजेपी के टिकट पर हमीरपुर से चुनकर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल संसद पहुंचे.

तीसरी बार पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर बीजेपी ने जताया भरोसा

अब तीसरी बार पुष्पेंद्र सिंह चंदेल हमीरपुर से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का दायरा तीन जिलों में फैला है. दो अन्य जिले भी हमीरपुर में शामिल हैं. महोबा और बांदा को मिलाकर हमीरपुर लोकसभा सीट बनती है. हमीरपुर लोकसभा के तहत विधानसभा की पांच सीटें आती हैं. हमीरपुर जिले की हमीरपुर और राठ विधानसभा, महोबा जिले की महोबा और चरखारी विधानसभा के साथ बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा सीट भी शामिल है.

हमीरपुर में 15 लाख मतदाता करते हैं सांसद का चुनाव

हमीरपुर में करीब 15 लाख मतदाता लोकसभा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करते हैं. 50 साल वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह चंदेल महोबा जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने राजनीति में छात्र जीवन से कदम रख दिया था. छात्र जीवन में बीजेपी से जुड़ने के बाद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल बीजेपी का राजनीतिक ग्राफ ऊपर उठता चला गया. पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के पिता सरकारी सेवा में थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने युवा चेहरे पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को टिकट देकर चौंका दिया था.

दावेदारों की फेहरिस्त में बीजेपी के दिग्गज नेता शामिल थे. सपा ने विशंभर निषाद को लोकसभा का हमीरपुर से प्रत्याशी बनाया था. युवा पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी को करीब दो लाख के भारी मतों से मात दे दिया. एक बार फिर बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पर दांव लगाया. उन्होंने बसपा प्रत्याशी दिलीप सिंह को हमीरपुर लोकसभा सीट पर बुरी तरह पटखनी दी. दिलीप सिंह को दो लाख वोटों के भारी अंतर से हराकर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल लोकसभा पहुंचे.

जनता का फोन नहीं उठाना का लगता रहा है आरोप

अब तीसरी बार बीजेपी के टिकट पर हमीरपुर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. लोकसभा की कार्यवाही में पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की उपस्थिति शत प्रतिशत होती है. हालांकि मतदाताओं के फोन नहीं उठाने का आरोप भी लगता रहा है. सिर्फ सरकारी कार्यकर्मों और पार्टी के कार्यक्रमों में सांसद की रुचि रहती है.

हमीरपुर से लगातार लोकसभा चुनाव जीतने के पीछे मोदी का चेहरा माना जाता है. इस बार बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ सपा ने अर्जेंद सिंह राजपूत (लोधी) को टिकट दिया है. हमीरपुर जिले की राठ और महोबा जिले की चरखारी विधानसभा सीटें लोधी बाहुल्य हैं. इसलिए इस बार का मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच कड़ा होने की उम्मीद है. 

UP BJP Candidates List: बीजेपी ने लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा को दिया टिकट, कांग्रेस बोली- 'किसान के हत्यारे को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget