एक्सप्लोरर

वाह रे ठेकेदार! टूटी-फूटी सड़क पर ही लगा दिया निर्माण पूरा होने का बोर्ड, अधिकारी झाड़ रहे पल्ला

Baghpat News: यूपी के बागपत में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां ठेकेदार ने बिना बनी हुई सडक पर निर्माण कार्य पूरा होने का बोर्ड लगा दिया जिस पर इलाके लोग सवाल खड़े कर रहे हैं.

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में 87.60 लाख रूपये की लागत से बनने वाले पांच किलोमीटर लंबे बड़ौत-छपरौली मार्ग से बोहला वाया मलकपुर रोड का एक इंच भी निर्माण हुआ नही, लेकिन ठेकेदार ने सड़क का निर्माण होना दर्शाते हुए बोर्ड भी लगा दिया, जिसके बाद घोटाले के आरोप लगने लगे है. 

लोग कह रहे है कि धरातल पर टूटी-फूटी और गड्ढों से भरी सड़क के अलावा कुछ नहीं है यह फर्जीवाड़ा है या लापरवाही, इसकी जांच होनी चाहिए. सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर लोग जिम्मेदारों पर आरोप लगा रहे है. 

कार्य पूरा होने का लगा बोर्ड
बागपत जनपद में बड़ौत-छपरौली मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नाम का बोर्ड लगा है जिस पर पांच किलोमीटर मार्ग के कार्य का शुरु होना चार फरवरी 2025 व कार्य पूर्ण होने का समय तीन जून 2025 दर्शाया गया है. यही से बड़ौत-छपरौली मार्ग से बोहला वाया मलकपुर रोड शुरू होता है. 

बोर्ड पर साफ अक्षरों से लिखा गया है कि यह रोड बना दिया गया है, लेकिन लोगों कि नजर जब बोर्ड पर गई तो  सवाल उठने शुरू हो गए कि पांच किलोमीटर लंबी सडक  पर एक भी इंच का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो यह बोर्ड क्यों लगा दिया गया.  पांच साल से यह सड़क नहीं बनी है और सड़क में गड्ढों की भरमार है. मलकपुर गांव के संदीप का कहना है कि उनका मकान इसी सड़क के किनारे है  यह सड़क कागजों में बना दी. गई और कार्यपूर्ण होने का बोर्ड लगा दिया गया. इसकी जांच होनी चाहिए. 

ग्राम प्रधान ने क्या कहा?
बोहला गांव के प्रधान प्रतिनिधि केशव कुमार त्यागी का कहना है कि पांच साल से वह भी देख रहे है यह सड़क नही बनी है. निर्माण के बिना बोर्ड क्यों लगा दिया यह समझ से परे है. मलकपूर गांव के प्रधान रणवीर सिंह का कहना है कि पांच साल से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है.

सड़क गांव के अंदर से होकर जाती है सड़क जर्जर हो गई है. गांव में एक जगह रोडे डाले गए हैं. इसकी जांच की जानी चाहिए कि जब सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो बोर्ड लगाकर निर्माण का दावा नहीं करना चाहिए. 

अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता ने दी जानकारी
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि अभी इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है. चार फरवरी से तीन जून के बीच सड़क बन जानी चाहिए थी, लेकिन सड़क निर्माण का कार्य कुछ पिछड़ गया है. यह बोर्ड गलत लगाया गया है.

5 किलोमीटर लम्बाई वाले बड़ौत-छपरौली रोड से बोहला वाया मलकपुर मार्ग के निर्माण में  87.60 लाख रूपये आने है. इसका कार्य शुरू होने की तिथि 4 फरवरी 2025 और समाप्त होने की तिथि 3 जून 2025 है. इस मार्ग पर मलकपुर और बोहला गांव स्थित है और हर रोज सैकड़ो लोग आवागमन करते है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget