एक्सप्लोरर

Terrorists Arrest: पेशे से CA है संदिग्ध आतंकी Zeeshan Qamar, गिरफ्तारी के बाद उड़े घरवालों के होश

Zeeshan Qamar Arrest: यूपी एटीएस ने प्रयागराज से आतंकी जीशान कमर को गिरफ्तार किया है. जीशान पेशे से सीए है और ज्यादातर वो दुबई में ही रहता था.

Prayagraj Terrorist Arrset: यूपी एटीएस (UP ATS) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच ने मिलकर मंगलवार को 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया. आतंकी गतिविधियों में प्रयागराज (Prayagraj) का एक युवक भी शामिल था. एटीएस ने यहां से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. जीशान कमर (Zeeshan Qamar) नाम का यह संदिग्ध पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है और लंबे अरसे तक दुबई में रहा है. एटीएस की टीम ने जीशान कमर को प्रयागराज के करेली इलाके के सी ब्लॉक में स्थित उसके मकान से गिरफ्तार किया है. एटीएस ने जीशान की निशानदेही पर नैनी इलाके से एक आईडी भी बरामद किया है. इस आईडी को डिस्ट्रॉय भी करा दिया गया है. 

जीशान कमर प्रयागराज शहर के करेली इलाके के सी ब्लॉक में आलीशान मकान में रहता था. उसकी दो बहनें हैं. तकरीबन डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई है. लॉकडाउन में दुबई से वापस आने के बाद से वह भारत में रह रहा था. कहने के लिए वह भारत में खजूर के इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का काम करता था, लेकिन एटीएस ने जो खुलासा किया है, वह बेहद चौंकाने वाला हैं.

तकरीबन 30 साल का जीशान बेहद मिलनसार था. पड़ोसियों के मुताबिक उन्हें कभी इस बात का अहसास तक नहीं हुआ कि जीशान इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकता है. जीशान के बयान के आधार पर एटीएस ने शहर में कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी की है. कई लोगों से पूछताछ की है. 

तारिक मदनी नाम के एक अन्य युवक को भी उठाए जाने की चर्चा है. जीशान कमर की गिरफ्तारी के बाद से उसके मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है. किसी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है. जीशान की गिरफ्तारी के बाद से परिवार वालों ने खुद को घर में कैद कर लिया है और वह कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: कांग्रेस का टिकट लेने के लिए करनी होगी जेब ढीली, पार्टी ने आवेदन के साथ मांगी सहयोग राशि

Terrorists Arrest: Moolchand की गिरफ्तारी के बाद गांव में पसरा सन्नाटा, परिवार ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग आज, मोकामा में जमकर बवाल
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग आज, मोकामा में जमकर बवाल
संजय निषाद को सपा में शामिल करने पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- 'ये पार्टी की...'
संजय निषाद को सपा में शामिल करने पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- 'ये पार्टी की...'
यूपी में 10 ADM समेत 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को भेजा निर्वाचन कार्यालय
यूपी में 10 ADM समेत 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को भेजा निर्वाचन कार्यालय
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget