एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मोदी-योगी की तारीफ करते-करते बीजेपी के हो गए चंद्रशेखर के पोते रविशंकर सिंह ऊर्फ पप्पू भैया

UP Election 2022: लखनऊ में सपा के जिन MLC ने बीजेपी की सदस्यता ली, उनमें रविशंकर सिंह ऊर्फ पप्पू भैया का नाम भी शामिल हैं. वो पिछले कुछ समय से PM नरेंद्र मोदी और CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर रहे थे.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले बीजेपी (BJP) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को तगड़ा झटका दिया है. सपा के 4 विधान परिषद सदस्यों (MLC) ने बुधवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली. बीजेपी में शामिल होने वालों में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) के पोते रविशंकर सिंह पप्पू भैया का भी नाम है. रविशंकर के पिता गिरिजाशंकर सिंह चंद्रशेखर के भतीजे थे. जबतक चंद्रशेखर जिवित थे, उन्होंने अपने परिवार के किसी सदस्य को राजनीति में नहीं आने दिया. लेकिन उनके मरने के बाद उनके कई परिजन राजनीति में सक्रिय हो गए. रविशंकर के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा पिछले काफी समय से थी. यह खबर अंतत: बुधवार को सच साबित हुई. 

मोदी-योगी की तारीफों के पुल

इस साल जून में रविशंकर सिंह पप्पू से जब बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल किए गए थे, तो उन्होंने कहा था कि वो अभी में हैं और सपा में ही रहेंगे. उन्होंने कहा था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ही उनके नेता हैं. उसी समय उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इसी के बाद से रविशंकर सिंह पप्पू के बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे थे. 

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले सपा को झटका, पार्टी के कई MLC बीजेपी में हुए शामिल

रविशंकर सिंह पप्पू पिछले काफी समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की जमकर तारीफ कर रहे थे. उन्होंने करोना काल और लॉकडाउन के दौरान किए गए इन सरकारों के कामकाज की भी तारीफ की थी. 

इंजीनियरिंग से राजनीति की ओर..

रविशंकर सिंह ने बंगलुरु से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. लेकिन एक राजनीतिक परिवार से आने वाले रविशंकर सिंह ने भी राजनीतिक को ही चुना. बलिया से 2003 में उन्होंने विधान परिषद का चुनाव चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (सजपा) के टिकट पर जीता. वहीं 2010 का विधान परिषद चुनाव उन्होंने बसपा के टिकट पर जीता था. लेकिन अगले विधान परिषद चुनाव से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली थी. रविशंकर सिंह का कार्यकाल मार्च 2022 तक है. 

रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू भैया के चाचा और चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर पहले ही समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. बीजेपी ने नीरज शेखर को अगस्त 2019 में राज्य सभा भेजा था. 
 

मिशन 2022 की तैयारी में अखिलेश यादव, पार्टी के सभी एमएलसी के साथ की अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
UP में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 1500 करोड़ रुपये आवंटित
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य
उत्तराखंड सरकार का MSME मिशन, 2 साल में 1 लाख नई नौकरियों का लक्ष्य

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget