एक्सप्लोरर

UP Election 2022 : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कांग्रेस को लेकर कही यह बात

UP Election 2022 :बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब न करें, बल्कि एकतरफा तौर पर बीएसपी को ही वोट दें. उन्होंने कांग्रेस को वोट कटवा पार्टी बताया है.

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती की चुप्पी पर हैरानी जताई थी. अब इसको लेकर मायावती ने कांग्रेस महासचिव पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की हालत इतनी खस्ता है कि उसके मुख्यमंत्री पद के दावेदार ने कुछ घंटे में ही अपना स्टैंड बदल लिया है. उन्होंने लोगों ने कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब न करने की अपील की है. 

बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर क्या-क्या आरोप लगाए

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रियंका गांधी पर हमला करने के लिए ट्वीटर का सहारा लिया. उन्होंने रविवार को किए एक ट्वीट में लिखा, ''यूपी विधानसभा आमचुनाव में कांग्रेस पार्टी की हालत इतनी ज़्यादा ख़स्ताहाल बनी हुई है कि इनकी सीएम की उम्मीदवार ने कुछ घण्टों के भीतर ही अपना स्टैण्ड बदल डाला है. ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट ख़राब न करें, बल्कि एकतरफा तौर पर बीएसपी को ही वोट दें.''

एक दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, ''यूपी में कांग्रेस जैसी पार्टियाँ लोगों की नज़र में वोट काटने वाली पार्टियाँ हैं. ऐसे में भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करके यहाँ सर्वसमाज के हित में व इनके जाने-परखे नेतृत्व वाली सरकार की ज़रूरत है, जिसमें बीएसपी का स्थान वास्तव में नम्बर-1 पर है.''

प्रियंका गांधी ने शनिवार को मायावती की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा था, '' छह-सात महीने पहले तक हमें लगता था कि उनकी पार्टी एक्टिव नहीं है. हमें लगा शायद वह चुनाव का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन हम भी बहुत हैरान हैं कि चुनाव शुरू हो गया है. हम बीच चुनाव में हैं और जैसा कि आप कह रहे हैं कि वह (मायावती) अभी एक्टिव नहीं हैं. उन्होंने चुप्पी साध रखी है. यह मेरी समझ के बाहर है.'' उन्होंने यह भी कहा था कि यह भी संभव है कि बीजेपी सरकार मायावती पर दबाव बना रही हो. 

यह भी पढ़ें

UP Election: ओपिनियन पोल में इस पार्टी की बन रही सरकार, पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार किस दल को नफा-नुकसान जानिए समीकरण

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत ने कांग्रेस की हालत बताने के लिए लिया क्रिकेट का सहारा, उत्तराखंड के लिए किया यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget