एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: यूपी के उन्नाव में भी छात्रों ने की आगजनी, गाड़ियों में लगाई आग, जमकर हुई नारेबाजी

Unnao News: उन्नाव में भी अग्निपथ स्कीम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. जिसके बाद स्टेडियम और रेलवे लाइन के बीच खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई.

Unnao News: केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ स्कीम को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं उन्नाव के कई क्षेत्रों में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. पुलिस प्रशासन के पूरी तरह से  मुस्तैद होने के बावजूद शुक्रवार को गंगाघाट के डीबीएस ग्राउंड में प्रैक्टिस करने वाले अभ्यर्थियों ने अपना गुस्सा आगजनी करके जाहिर किया.

स्टेडियम और रेलवे लाइन के बीच खड़ी गाड़ियों में लगाई आग
सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा युवाओं ने स्टेडियम और रेलवे लाइन के बीच खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी. आग लगाकर सभी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इन अभ्यर्थियों ने इस अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग की. बता दें कि उन्नाव में अचलगंज, उन्नाव सदर, बीघापुर क्षेत्र में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं. गंगाघाट क्षेत्र से उन्नाव आ रहे छात्रों को पुलिस-प्रशासन ने अकरमपुर के पास रोक लिया. सीओ सिटी आशुतोष कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने काफी देर उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया. 

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
अचलगंज में छात्रों ने बाइक रैली निकालकर विरोध दर्ज करवाया. जबकि बीघापुर से उन्नाव आ रहे छात्रों को पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेडिंग करके रास्ते में ही रोक लिया. इस दौरान सदर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह छात्रों को समझाते हुए नजर आए.  उन्नाव में प्रदर्शनकारी छात्र इसे वापस लेने की मांग करते रहे और केंद्र सरकार पर लगातार आरोप लगाते रहे. वहीं सफीपुर तहसील क्षेत्र में युवाओं ने केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की.

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया की शुक्रवार को सूचना मिली कि कुछ युवा उन्नाव की तरफ आ रहे हैं, हम लोग वहां पर गए और उन्हें समझाया. सीओ सिटी ने बताया की अपर पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट सब लोग वहां पहुंचे, हम लोगों ने उन बच्चों को बताया कि इस तरह से प्रदर्शन न करें. साथ ही उनके भविष्य को लेकर समझाया गया जिसके बाद वो मान गए और शांतिपूर्ण तरीके से वापस चले गए.

ये भी पढ़ें:-

Agnipath Scheme: 'अग्निपथ योजना' को लेकर विरोध के बीच सीएम योगी ने फिर दिया आश्वासन, कही ये बड़ी बात

Agnipath Protest: बुलंदशहर में जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन, पुलिस फोर्स और PAC जवानों ने संभाला मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget