एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder: उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस व एसटीएफ ने बीजेपी नेता के घर की छापेमारी, पूर्व सिपाही पर भी शक

Umesh Pal Murder News: उमेश पाल हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस और एसटीएफ की टीम आज प्रयागराज के रसूलाबाद इलाके पहुंची, जहां टीम ने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी के घर छापेमारी की है.

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में गवाह उमेश पाल (Umesh Pal) और उनके गनर की हत्या (Murder) मामले में पुलिस एक्शन में हैं. इस मामले की तफ्दीश कर रही पुलिस और एसटीएफ (STF) की टीम ने आज एक बीजेपी के नेता के घर की छापेमारी की. ये छापेमारी शहर के रसूलाबाद इलाके में की गई. आरोपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का पदाधिकारी है. ये बीजेपी नेता वारदात में नामजद हुए एक आरोपी का करीबी बताया जा रहा है, इसके अलावा इस मामले में एक पूर्व सिपाही की भूमिका की भी जांच हो रही है. 

उमेश पाल हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस और एसटीएफ की टीम आज प्रयागराज के रसूलाबाद इलाके पहुंची, जहां टीम ने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी के घर छापेमारी की है. कहा जा रहा है कि उमेश पाल पर हमला करने वाले नामजद आरोपी से बीजेपी के इस नेता का करीबी संबंध है. इस मामले में एक पूर्व पुलिस के सिपाही की भूमिका भी संदेह के घेरे में है जिसके बाद उसकी भी जांच की जा रही है. 

गवाह उमेश पाल की गोलियां मारकर हत्या

दरअसल उमेश पाल, बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह थे. इस मामले में माफिया अतीक अहमद पर हत्या कराने का आरोप है. शुक्रवार की शाम जब उमेश पाल एक केस की सुनवाई के बाद अदालत से घर लौटे तो अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर ही उन पर हमला बोल दिया. उमेश पाल जैसे ही अपनी कार से नीचे उतर हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. कहा जा रहा है कि हमलवार अदालत से ही उनका पीछा कर रहे थे. 

हमलावरों को देखते ही उमेश पाल सामने गली में अपने घर की ओर भागने लगे, लेकिन बदमाशों ने पीछा करते हुए उन पर गोलियां बरसाई और बमबाजी भी की. इस हमले में उमेश पाल और उनके गनर संजय निषाद की मौत हो गई जबकि एक गनर राघवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई हैं. वहीं आज इस मुद्दे पर यूपी विधानसभा में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. सीएम योगी ने कड़े शब्दों में कहा कि वो माफिया को मिट्टी में मिला देंगे. 

ये भी पढ़ें-  Watch: नेहा सिंह राठौर के गाने 'यूपी में का बा' पर का सीएम योगी ने दिया जवाब, सुनें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget