एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: उमेश पाल हत्याकांड में फरार गुड्डू बमबाज का घर कुर्क, खून से सने चाकू समेत मिला ये सामान

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में फ़रार गुड्डू मुस्लिम के घर को पीडीए ने कुर्क कर लिया है. इस दौरान उसके घर से ये सामान मिला है.

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल और दो सरकारी गनरों की हत्या मामले में फ़रार चल रहे   अतीक अहमद के करीबी गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) के ख़िलाफ़ प्रयागराज पुलिस और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) की और से बड़ी कार्रवाई की गई है. मंगलवार को पीडीए की थाना धूमनगंज पुलिस के साथ मिलकर उसके घर पहुंची और उसके घर को कुर्क करने की कार्रवाई की. टीम ने उसके घर का ताला तोड़कर अंदर गई, जहां खून से सने चाकू समेत ये सामान मिला है. 

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही गुड्डू मुस्लिम फ़रार है. पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन अब तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है. पुलिस की ओर से उस पर पाँच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. वो पिछले दस महीनों से फ़रार है. 

गुड्डू मुस्लिम के घर से मिला ये सामान
मंगलवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस के साथ गुड्डू मुस्लिम के घर पहुंची, जहां ज़ोनल अधिकारी अजय कुमार ने मकान की सील खोलने की इजाजत दी. पुलिस की टीम ने हथौड़े से पहले उसके घर की सील तोड़ी और फिर घर के अंदर दाखिल हुई है. इस दौरान उसके घर में एक खून से सना चाकू, डबल बेड, अलमारी और ऐसी मिला है. इसके अलावा घर में कोई ख़ास सामान नहीं था. 

इससे पहले भी उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे घर के बाहर नोटिस लगाया था, जिसके बाद बुलडोज़र की कार्रवाई भी की जानी थी, लेकिन उसके घर की गली बेहद संकरी होने की वजह से बुलडोज़र अंदर तक नहीं जा पाया था, जिसके बाद इस घर को सील कर दिया था. 

गुड्डू मुस्लिम को गु्ड्डू बमबाज के नाम से भी जाना जाता है. वो माफिया अतीक अहमद के काफी करीबी लोगों में गिना जाता है. कहते हैं कि वो इतना शातिर है कि चलते-चलते भी बम बनाकर फेंक सकता है. उमेश पाल हत्याकांड में शामिल लोगों में गुड्डू बमबाज भी शामिल थी, इस घटना का जो वीडियो सामने आया था, उसमें वो बम फेंकता दिखाई भी दे रहा है.

Ram Mandir Opening: रामलला के विराजमान होने से पहले यज्ञ-अनुष्ठान शुरू, देश के सभी प्रांतों से इन्हें किया गया आमंत्रित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget