एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: आबकारी कार्यालय से ट्रैक्टर हुआ चोरी, पुलिस ने सहायक आबकारी आयुक्त समेत दो को किया गिरफ्तार

Uttarakhand News: उधमसिंहनगर के रुद्रपुर में एडिशनल आबकारी अधिकारी को आबकारी विभाग के कार्यालय से चोरी की घटना को अंजाम देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर में आबकारी विभाग ने 29 अगस्त 2023 को दबिश के दौरान अंग्रेजी शराब तस्करी करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा था. शराब पेटियों के साथ पकड़ी गई इसी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर बड़ा खेल सामने आया है. जिसमें जिला आबकारी कार्यालय में तैनात एडिशनल आबकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल, कुछ ही दिन पहले शराब पेटियों के साथ पकड़ी गई नई ट्रैक्टर ट्राली को आबकारी विभाग के कार्यालय से चोरी कर उसकी जगह दूसरे पुराने ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया गया. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने थाना पंतनगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. आबकारी विभाग के कार्यालय से ट्रैक्टर चोरी कर के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटना से सम्बंधित CCTV फुटेज की जांच कर सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन उधमसिंहनगर को हिरासत में लिया.

आबकारी अधिकारी ने की चोरी में मदद

पुलिस पूछताछ के दौरान पन्नालाल शर्मा ने जानकारी दी कि 4 सितम्बर 2023 को पूर्व पीआरडी जवान धर्मवीर व हरपेज सिंह की मदद से सीज ट्रैक्टर की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. उसकी निशानदेही पर दबिश देकर हरपेज सिंह निवासी बाजपुर को गिरफ्तार कर ट्रेक्टर बरामद कर लिया गया. फिलहाल इस मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, वहीं मामले में संबंधित लोगों की भी जांच की जा रही है. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि शराब तस्करी में सीज ट्रैक्टर आबकारी विभाग के कार्यालय से चोरी किया गया था और उसकी जगह पुराना ट्रैक्टर आबकारी विभाग के अधिकारी की मिली भगत से ही बदला दिया गया था. जिसके बाद आबकारी विभाग ने मामला दर्ज करवाया. मामले की जांच के बाद सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़ें:

Bageshwar Bypoll Result 2023 Live: बागेश्वर में बीजेपी बचा पाएगी सीट या कांग्रेस मारेगी बाजी? थोड़ी देर में होगी वोटों की गिनती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget