एक्सप्लोरर

मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर लुटेरे, एक दर्जन से ज्यादा लूट की वारदातों में शामिल बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे पकड़े गये. इनके पास से मोबाइल फोन, बोलेरो कार, दो तमंचे बरामद किये गये हैं.

बुलंदशहर. बुलंदशहर में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बोलेरो सवार दो शातिर लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान एक शातिर लुटेरे के पैर में गोली लगी है, जबकि पुलिस ने दूसरे लुटेरे को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूटी गई रकम, मोबाइल फोन, बोलेरो कार, दो तमंचे आदि बरामद किए हैं और घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस की नाकाबंदी में फंसे बदमाश

आपको बता दें कि बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र का रहने वाला शहजाद और उसका साथी आमिर, जो दो घंटे पहले डिबाई में रहने वाले इंजमाम से तीन हजार की नकदी व मोबाइल लूटकर भाग रहे थे, डिबाई पुलिस ने लूट की सूचना वायरलेस सेट पर प्रसारित कर जिले की नाकाबंदी कर दी. पुलिस पहले से तैयार थी, गुलावठी- सिकंदराबाद मार्ग पर बोलेरो सवार बदमाश पुलिस से भिड़ गए.

पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई के दौरान एक गोली शातिर लुटेरे शहजाद के पैर में जा लगी, जबकि घेराबंदी कर पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो कार, दो तमंचे, लूटी गई रकम व मोबाइल फोन आदि बरामद किया है. शहजाद पर एक दर्जन से अधिक लूट के मामले दर्ज हैं. वहीं, बीती रात भी बुलंदशहर पुलिस की कोतवाली देहात क्षेत्र में 25 हजार के इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें.

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये कोविड वॉर्ड में किया गया हवन, पीपीई किट पहनकर की गई पूजा

विदेशी भी राम मंदिर के लिए कर सकेंगे दान, जानें- किस बैंक में खोला जाएगा खाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget