एक्सप्लोरर

बरेली: मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए दो बदमाश, दारोगा के हाथ में भी लगी गोली

बरेली में मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं. इसके अलावा बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में एक दारोगा भी घायल हुआ है.

बरेली: कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद यूपी पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है. इसी के तहत बरेली के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं. इसके अलावा बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में एक दारोगा भी घायल हुआ है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

हाफिजगंज से बदमाश राशिद गिरफ्तार पहली मुठभेड़ बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सेथल रोड पर हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में छिपे हैं. सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया. खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोलियां बरसाई. पुलिस की गोलीबारी में राशिद घायल हो गया. पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है. पैर में गोली लगते ही राशिद जमीन पर गिर पड़ा जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी है. पुलिस के मुताबिक, राशिद के खिलाफ लूट, डकैती, गोकशी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं.

भमोरा में बदमाश और दारोगा घायल इसके अलावा भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कल्याण यादव नाम के बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. कल्याण पर लूट और डकैती के 14 मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस को कल्याण की लंबे समय से तलाश थी. मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चली हैं. बदमाश कल्याण घायल हुआ है. साथ ही दारोगा के हाथ में भी गोली लगी है. बदमाश कल्याण और दारोगा को आंवला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें:

Vikas dubey Encounter एक और खुलासा, शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा ने डीजीपी मुख्यालय को लिखे थे 8 शिकायती पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले BJP ने किया प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
UP चुनाव से पहले BJP ने किया प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
अखिलेश यादव का लखनऊ में Gen-Z से संवाद, पेपर लीक पर BJP को घेरा
अखिलेश यादव का लखनऊ में Gen-Z से संवाद, पेपर लीक पर BJP को घेरा
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
गोरखपुर: सपा की PC में हंगामा, कुर्सी पर बैठने को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष की पिटाई
गोरखपुर: सपा की PC में हंगामा, कुर्सी पर बैठने को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष की पिटाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या हुआ? | ABP News
Noida | Supernova Building Case: सांसें थामने वाला 30 सेकेंड का वीडियो | Breaking News | ABP
Congress Protest Against CEC | Gyanesh Kumar: CEC के खिलाफ दिल्ली में भारी हंगामा | Congress
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: वोटर लिस्ट में सुधार, या बना सियासी हथियार? | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट: केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके - 'हम भी...'
शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट: केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके - 'हम भी...'
SIR विवाद: कपिल सिब्बल बोले जल्द करूंगा बड़ा खुलासा - 'साबित कर दूंगा कि...'
SIR विवाद: कपिल सिब्बल बोले जल्द करूंगा बड़ा खुलासा - 'साबित कर दूंगा कि...'
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget