एक्सप्लोरर

त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा, शाम चार बजे करेंगे राज्यपाल से मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का इस्तीफा तय माना जा रहा है. इसी सिलसिले में वो आज शाम चार बजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के साथ मुलाकात भी करेंगे.

नई दिल्ली. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का सीएम पद से हटना अब लगभग तय हो गया है. सीएम रावत आज शाम चार बजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात करेंगे. सीएम रावत राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. इस दौरान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत भी मौजूद रहेंगे.

कहा जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान ने भी अपने फैसले से रावत को अवगत करा दिया है. लिहाजा आज शाम वे राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. अब राज्य के नए मुख्यमंत्री के लिए जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी. इसी बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा. फिलहाल उन्हें नए मुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता के चुनाव तक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा जाएगा.

"सीएम के नाम पर विधायक दल की बैठक में फैसला" वहीं, बीजेपी प्रवक्ता और विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र रावत लगातार आलाकमान के संपर्क में हैं. फिलहाल वो मुख्यमंत्री हैं. चौहान ने कहा कि पहले मीडिया से बात करेंगे और फिर जो कहना होगा वो कहेंगे. विधायकों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है.

उन्होंने आगे कहा कि कल 11 बजे उत्तराखंड विधायक दल की बैठक होगी. विधायक दल में नए नेता का चुनाव किया जाएगा. इस सिलसिले में जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की फोन पर बात हुई है.

देहरादून पहुंचे रावत दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद रावत मंगलवार दोपहर देहरादून पहुंचे. जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर रावत का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान एयरपोर्ट पर उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद थे. समर्थक रावत के लिए नारे लगा रहे थे. बता दें कि सीएम रावत ने सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की. बीजेपी उपाध्यक्ष रमन सिंह और पार्टी महासचिव दुष्यंत सिंह गौतम ने राज्य के दौरे से वापस आने के बाद पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. दोनों केंद्रीय नेताओं ने राज्य में बीजेपी कोर समूह के सदस्यों से बातचीत की थी. सीएम रावत सांसद अनिल बलूनी के आवास पर भी गए थे.

सीएम की रेस में ये नाम आगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर तीन नाम सामने आ रहे हैं. राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का नाम सीएम की रेस में आगे है. तीनों में से किसी एक को नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. हालांकि, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस सिलसिले में संघ के प्रमुख नेताओं से मुलाकात भी की थी. कहा जा रहा है कि नए सीएम के लिए सतपाल महाराज के नाम पर भी चर्चा चल रही है.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand BJP Political Crisis: सीएम त्रिवेंद्र रावत का जाना तय, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में हुआ हटाने का फैसला- सूत्र

बाटला हाउस केस में आरिज खान दोषी, BJP बोली- आतंकियों का समर्थन करती हैं कांग्रेस-ममता, सोनिया ने बहाए आंसू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, बहन की डोली से पहले उठी भाईयों की अर्थी, मचा कोहराम
महोबा: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, बहन की डोली से पहले उठी भाईयों की अर्थी, मचा कोहराम
PM की अपील का मेरठ में भी दिखा असर, सूना पड़ा सर्राफा बाजार, कारोबारी बोले- 'प्रधानमंत्री को...'
PM की अपील का मेरठ में भी दिखा असर, सूना पड़ा सर्राफा बाजार, कारोबारी बोले- 'प्रधानमंत्री को...'
पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा 46 साल पुराने केस में दोषी करार, 13 मई को होगा सजा का ऐलान
पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा 46 साल पुराने केस में दोषी करार, 13 मई को होगा सजा का ऐलान
आगरा: यमुना नदी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, गोताखोरों ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
आगरा: यमुना नदी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, गोताखोरों ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

वीडियोज

Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis
Big Breaking: America के रुख से पाकिस्तान में मची हलचल | US Iran War | Pakistan | Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अम्मा की पार्टी में फूट! AIADMK के 30 MLA विजय के सपोर्ट में...', फ्लोर टेस्ट से पहले फिर मचा तमिलनाडु में सियासी बवाल
'अम्मा की पार्टी में फूट! AIADMK के 30 MLA विजय के सपोर्ट में...', फ्लोर टेस्ट से पहले मचा बवाल
सोने की खरीद कैसे होगी कम? किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया ये आइडिया
सोने की खरीद कैसे होगी कम? राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया ये आइडिया
GT vs SRH: हैदराबाद ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव?
हैदराबाद ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव?
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
'एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए', NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से की ये अपील
'एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए', NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से की ये अपील
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
LPG News: रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
Embed widget