एक्सप्लोरर

ATS ने संदिग्ध आतंकियों के तीसरे साथी शकील को लखनऊ से किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप 

लखनऊ से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के तीसरे साथी शकील को भी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मिनहाज ने पूछताछ में शकील के बारे में बताया था. शकील के भाई ने कहा कि फंसाने की कोशिश की जा रही है.

Terrorists Accomplice Arrested in Lucknow: अलकायदा के आतंकवादी मिनहाज और मसीरुद्दीन के साथी शकील को एटीएस ने आज बुद्धा पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया. एटीएस की टीम को सूचना मिली थी कि शकील बुद्धा पार्क के पास ई-रिक्शा से गुजरने वाला है. टीम ने घेराबंदी करके सुबह करीब 9:30 बजे शकील को दबोच लिया. एटीएस अधिकारियों ने उसके परिवार के सदस्यों को फोन करके शकील के गिरफ्तारी होने की सूचना दी. इस सूचना से शकील के वजीरगंज थाना क्षेत्र के जनतानगर स्थित घर में रह रहे परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया. 

आतंकियों को उपलब्ध कराई थी पिस्टल
एटीएस की टीम शकील को बिजनौर स्थित मुख्यालय ले गई है जहां पर उसका अलकायदा के दोनों आतंकियों से आमना-सामना कराया जाएगा. एटीएस के साथ ही दिल्ली से आई स्पेशल सेल, एनआईए, रॉ और आईबी के अधिकारी आतंकी नेटवर्क से जुड़े सवाल जवाब करेंगे. शकील पर आरोप है कि उसने ही कानपुर से दोनों आतंकियों को पिस्टल उपलब्ध कराई थी. 

फंसाने की कोशिश की जा रही है
उधर, शकील के भाई मोहम्मद फरीद ने उस पर लगे सभी तरह के आरोपों से इनकार किया है. फरीद का कहना है कि वो बेहद गरीब लोग हैं और मजदूरी या ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालते हैं. आतंकवादी संगठनों या आतंकवादियों से शकील का किसी भी तरह से कोई लेना देना नहीं है. उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है.

लगातार एक्टिव रहे हैं आतंकी 
बता दें कि, लखनऊ में मई 2005 में एसटीएफ ने लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य सादात रशीद और इरफान को गिरफ्तार किया था. जबकि, दिसंबर 2006 में कैसरबाग से आईएसआई एजेंट अब्दुल शकूर और अनिल पकड़े गए थे. इसी तरह से जून 2007 में हूजी का एरिया कमांडर बाबू भाई और उसका साथी नौशाद सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ा था. अगले ही महीने यानी जुलाई 2007 को आतंकी नूर इस्लाम की निशानदेही पर इंडस्ट्रियल एरिया से आरडीएक्स और डेटोनेटर बरामद हुए थे. नवंबर 2007 में फिर एसटीएफ ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया था. वर्ष 2009 नवंबर में पुराने लखनऊ से पाकिस्तान का जासूस आमिर अली पकड़ा गया था. मार्च 2017 में काकोरी में ही आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल का आतंकी सैफुल्ला उर्फ सैफई एटीएस के साथ एनकाउंटर में मारा गया था. इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और तमाम संवेदनशील स्थानों के रेकी कर बनाए गए नक्शे सुरक्षा एजेंसियों को मिले थे. इससे बड़ी वारदातें तो थम गई लेकिन आतंकियों का नेटवर्क लगातार बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें:

यूपी: अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून को मौजूदा MLA के लिए भी लागू कर दिया जाए तो बीजेपी के आधे विधायक हो जाएंगे अयोग्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में 27 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, की थी 2 पुलिसकर्मियों की हत्या
आगरा में 27 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, की थी 2 पुलिसकर्मियों की हत्या
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget