एक्सप्लोरर

देहरादून में टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न, परिसर में कई फीट भरा पानी, मंदिर के पुजारी ने बताए हालात

Tapkeshwar Mahadev Temple: देहरादून में भारी बारिश की वजह से तमसा नदी उफान पर बह रही है. नदी की धारा ने यहां के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर को भी अपनी चपेट में ले लिया है.

उत्तराखंड के देहरादून देर रात से भारी बारिश की वजह से काफी नुक़सान हुआ हैं. बारिश के चलते तमसा नदी उफान पर पहुंच गई हैं. नदी के रौद्र रूप ने यहां के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर को भी अपनी चपेट में ले लिया है. मंदिर में कई फीट ऊपर तक पानी भर गया. जिसकी वजह से हालात काफी ख़राब हो गए हैं. 

टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि यहां सुबह 5 बजे से ही नदी में तेज बहाव शुरू हो गया था, जिसकी वजह से पूरा मंदिर परिसर जलमग्न हो गया. उन्होंने बताया कि यहां पर ऐसी स्थिति बहुत लंबे समय से नहीं आई थी. आसपास के इलाकों में भी कई जगहों पर नुकसान हुआ है.

मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित- पुजारी

पुजारी ने कहा कि लोगों को इस समय नदियों के पास जाने से बचना चाहिए. मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है. अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. वहीं हालात बिगड़ते देख एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है. मौके पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है.  

बारिश की वजह से देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश व आसपास के इलाकों में काफी नुकसान हुआ है. देहरादून के सहस्रधारा में देर रात बादल फटने से भारी मात्रा में मलबा आया, जिससे कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. वहीं कुछ होटलों को भी नुक़सान हुआ है.  

सीएम धामी की हालात पर नजर

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार पूरे हालात पर नज़र बनाए हुए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है. प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय हैं.

प्रशासन ने ख़राब मौसम चलते लोगों से सतर्क रहने की अपील की. लोगों को नदी नालों से दूर रहने को कहा गया है.  उन्होंने एक्स पर लिखा, देहरादून जिले के सहस्त्रधारा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आए अत्यधिक पानी से मालदेवता में 100 मीटर सड़क बह गई. उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रभावित क्षेत्रों पर सतत नजर रखी जा रही है और लोगों से अपील है कि अनावश्यक यात्रा से बचें व सुरक्षित स्थानों पर रहें.

Dehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्रधारा में फटा बादल, आया भारी मलबा, कई होटलों-दुकानों को नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget