एक्सप्लोरर

स्वतंत्र देव सिंह ने ली चुटकी, कहा- अखिलेश यादव विदेशी सैर-सपाटे के लिए नोएडा एयरपोर्ट से ले सकेंगे फ्लाईट

दरअसल, स्वतंत्र देव सिंह ने मौके की नजाकत को देखते हुए ये चुटकी ली है. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी गुरुवार को नोएडा के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे.

Swatantra Dev Singh Tweet on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. यही कारण है कि हर तरफ से बयानों के तीर चल रहे हैं. रैली से लेकर सोशल मीडिया तक एक-दूसरे पर निशाना साधने और चुटकी लेने का कोई भी मौका नहीं जाने दे रहा है. इस बीच यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर ट्वीट के जरिये चुटकी ली है.

स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा 'अखिलेश जी, 2024 में पूरी तरह से खाली होने के बाद आप अपने विदेशी सैर-सपाटे के लिए नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाईट ले सकेंगे…हार्दिक बधाई!'

दरअसल, स्वतंत्र देव सिंह ने मौके की नजाकत को देखते हुए ये चुटकी ली है. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी गुरुवार को नोएडा के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे. वहीं यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट 2024 तक चालू कर दिया जाएगा और यह एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा.

बताया जा रहा है कि यह एक ऐसा एयरपोर्ट होगा, जिसकी कनेक्टिविटी बहुत बेहतर होगी. यह एयरपोर्ट चार एक्सप्रेसवे, मेट्रो, बुलेट ट्रेन और पॉड टैक्सी से जुड़ा होगा. इसकी सबसे खास बात यह है कि मेट्रो और बुलेट ट्रेन का स्टेशन एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में बनेगा, जिसमें हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए हर सुविधा का ख्याल रखा गया है. पहले फेज में नोएडा एयरपोर्ट को 1300 हेक्टेयर जमीन पर 10,050 करोड़ रुपये की लागत से 2024 तक तैयार किया जाएगा. दिल्ली एनसीआर में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद ये दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा. नोएडा एयरपोर्ट के बनने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के कंजेशन को खत्म करने में मदद मिलेगी.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का काम 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा. इस बात को ही ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. अब देखना ये होगा कि आने वाले दिनों में अखिलेश यादव इसका क्या जवाब देते हैं?

ये भी पढ़ें-

Farmers Protest: किसान महापंचायत में राकेश टिकैत बोले, MSP पर कानून बनने के बाद ही खत्म होगा आंदोलन

UP Election 2022: चुनाव से पहले यूपी में खोली जाएंगी बैंकों की 700 शाखाएं, इतने ही एटीएम भी लगेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget