एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Row: 'स्वामी प्रसाद मौर्य को फांसी हो', रामचरितमानस विवाद पर योगी के मंत्री रघुराज सिंह का बयान

Swami Prasad Maurya: योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोगों को अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते तत्काल निकाल देना चाहिए.

Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की विवादित बयान को बाद बीजेपी (BJP) चौतरफा हमला कर रही है. यूपी के राज्य मंत्री रघुराज सिंह (Raghuraj Singh) ने तो इस पूरे मामले पर एक कदम आगे जाते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए फांसी की मांग कर डाली है. उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को उन्हें तत्काल पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए. वहीं रघुराज सिंह ने बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) का भी समर्थन किया और कहा कि मैं बाबा का बहुत बड़ा समर्थक हूं. ये देश तो हिन्दू राष्ट्र बनकर ही रहेगा. 

रघुराज सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोगों को अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते तत्काल निकाल देना चाहिए. जो जनता दल से आए कांग्रेस आए, फिर बसपा में गए, फिर बीजेपी में और फिर सपा में गए तो वो कल कहीं भी जा सकते हैं. इन्हें तत्काल निकालना चाहिए नहीं तो अखिलेश बाबू की पार्टी राम की विरोधी ही मानी जाएगी. मैं सलाह दूंगा कि तत्काल उनको निष्कासित करें उसके बाद आदरणीय योगी जी उनकी जांच करके तत्काल प्रभाव से जेल में डाल देंगे.

स्वामी प्रसाद मौर्य को फांसी दो

रघुराज प्रताप ने कहा कि ऐसे लोग दलित-पिछड़ों को लड़ाना चाहते हैं. ये अपने मां-बाप को मानने को तैयार नहीं है ऐसे व्यक्ति को तो तत्काल सजा होनी चाहिए, क्योंकि केवल लाभ लेने के लिए आते हैं. लाभ लेकर यहां से बेटी को सांसद बना कर खुद मंत्री बन गए. फिर दूसरे घर में चले गए. ये इनकी आदत बन चुकी है. इसलिए इनको तत्काल सजा होनी चाहिए और ऐसे व्यक्ति को अविलंब फांसी देनी चाहिए. जो राम द्रोही है उसको नहीं छोड़ना चाहिए और वाल्मीकि रामायण हम सब लोग पढ़ते हैं. अरे हिंदू समाज को क्यों बांट रहे हो. ये बेईमान लोग हैं, देश का खाते हैं और विदेश का गाते हैं. 

बागेश्वर महाराज का किया समर्थन
मंत्री ने बागेश्वर महाराज का भी समर्थन किया और कहा कि "मैं तन-मन-धन से समर्थक हूं क्योंकि 26 साल की आयु में भगवान ने उनको इतनी सद्बुद्धि और ज्ञान दे दिया है कि जगदगुरू रामभद्राचार्य जी ने भी कहा है कि जो मेरा शिष्य कह रहा है वह सही कह रहा है. इसलिए वह धर्म के अनुयायी हैं धर्म की ध्वजा लहरा रहे हैं. मैं उनका पुरजोर समर्थक हूं और हर तरह से उनका समर्थन करता हूं. भगवान उनको 1000 वर्ष की आयु दे, क्योंकि हिंदू राष्ट्र बनेगा, इसमें कोई शक नहीं है. 

ये भी पढ़ें- Bageshwer Dham: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान, कहा- 'राम रहीम जैसा होगा हश्र'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget