एक्सप्लोरर

संभल में जुम्मे की नमाज से पहले हिरासत में लिए संदिग्ध, बाहरी जिले के हैं करीब आधा दर्जन लोग

UP News: संभल हिंसा में बाहरी लोगों के शामिल होने के बाद से ही पुलिस सतर्कता बरते हुए है. किसी भी संदिग्ध बाहरी लोगों से पुलिस लगातार पूछताछ भी कर रही है. मामला सदर कोतवाली इलाके के जामा मस्जिद का है.

Sambhal News: संभल में जुम्मे की नमाज से पूर्व पुलिस ने जामा मस्जिद के पास से संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया जामा मस्जिद के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे बाहरी जनपद के करीब आधा दर्जन लोग। पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए लोगों में से दो जनपद रामपुर के रहने वाले हैं. बीते साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद संभल में पुलिस सतर्कता बरत रही है.

संभल हिंसा में बाहरी लोगों के शामिल होने के बाद से ही पुलिस सतर्कता बरते हुए है. इसके साथ ही किसी भी संदिग्ध बाहरी लोगों से पुलिस लगातार पूछताछ भी कर रही है. ये पूरा मामला सदर कोतवाली इलाके के जामा मस्जिद का है. जहां पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को मस्जिद के पास देखा, जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में ले लिया.

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
बता दें उत्तर प्रदेश के संभल में बीते साल 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा की जांच करने के लिए आज राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालापुरा ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अल्पसंख्यक से बातचीत भी की. इस दौरान उन्होंने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया. इकबाल सिंह ने क्षेत्र में हुई हिंसा को लेकर मस्जिद कमेटी और अधिकारियों से भी बातचीत की, उन्होंने लोगों को सुरक्षा का वातावरण स्थापित करने को भी कहा.

बता दें कि संभल में माहौल अभी शांत है. हिंसा प्रभावित क्षेत्र में लगातार पुलिस की गतिविधियां बनी हुई है. राज्य सरकार ने हिंसा में शामिल लोगों को जेल भेजने की बात भी कही है. अभी तक इस मामले में 74 उपद्रवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं पुलिस की कई टीम उपद्रवियों की तलाश में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? रिजल्ट से पहले अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने की बड़ी भविष्यवाणी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget