एक्सप्लोरर

छात्र ने शिक्षिका की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लिख दी अश्लील बात, छात्र समेत दो अरेस्ट

आगरा में एक छात्र ने अपने टीचर की फर्जी एफबी आईडी बनाकर उसके नाम पर एस्कार्ट सर्विस लिख दिया. इसके बाद शिक्षिका के पास कॉल आने लगी. टीचर ने पुलिस में शिकायत की. मामले में छात्र समेत दो लोगों की गिरफ्तारी की गई.

आगरा: अभिभावकों से जुड़ी यह खबर बेहद अहम है. बदलते दौर में ज़िन्दगी पूरी तरह इंटरनेट और सोशल मीडिया पर निर्भर है, लेकिन अक्सर अभिभावक अपने बच्चों को नज़रंदाज़ करते रहते हैं कि आखिर उनके बच्चे सोशल मीडिया और इंटरनेट का प्रयोग किस तरह से कर रहे हैं? आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें छात्र की करतूत ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, वहीं उसके परिजन भी शर्मसार हैं.

फर्जी आईडी बनाकर लिख दी अश्लील बातें

शहर के एक कान्वेंट स्कूल की शिक्षिका के नाम से 11वीं के छात्र ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी. छात्र शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ता था. उनका मोबाइल नंबर और फोटो एडिट करके भी सोशल साइट्स पर डाल दिए. इस पर एस्कार्ट सर्विस लिखकर अश्लील बातें भी लिख दीं. मोबाइल नंबर पॉर्न वेबसाइटों पर भी डाल दिया. दो महीने पहले शिक्षिका पर अंजान लोगों के कॉल आने शुरू हो गए. शिक्षिका ने एसएसपी से शिकायत की. साइबर क्राइम सेल ने जांच की तो मामला खुल गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग छात्र और उसके एक रिश्तेदार युवक को गिरफ्तार कर लिया.

शिक्षिका के पास आने लगे कॉल

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के एक मोहल्ले की शिक्षिका रकाबगंज थाना क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ाती हैं. दो महीने से उनके मोबाइल पर अंजान लोगों के कॉल आ रहे थे. लोग उनसे अश्लील बात करते थे. उनके बारे में गलत-गलत बोलते थे. इस पर शिक्षिका परेशान हो गईं, वह तनाव में रहने लगीं.

उन्होंने एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की. इस पर साइबर क्राइम सेल को जांच के आदेश दिये गए. साइबर सेल को पता चला कि शिक्षिका का मोबाइल नंबर और फोटो फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर डाला गया था. इसके साथ एक पॉर्न वेबसाइट पर भी नंबर दिया गया. उन्हें एस्कार्ट सर्विस के लिए बताकर 1500 रुपये रेट भी लिखा गया है. इस कारण लोग कॉल कर रहे थे.

शिक्षिका के प्रति आकर्षित था छात्र पुलिस की पूछताछ में पता चला कि छात्र शिक्षिका के प्रति आकर्षित होने लगा था. वह पहले उनके स्कूल में ही पढ़ता था. मगर, बाद में स्कूल छोड़ दिया. स्कूल छूटने पर शिक्षिका से पढ़ने की कोशिश की, इसलिए ट्यूशन लगा लिया. शिक्षिका दोगुनी उम्र की थी. इसके बावजूद वह उनके प्रति आकर्षित था. शिक्षिका ने उसकी हरकत को नजरअंदाज कर दिया. इस पर वो ट्यूशन छोड़कर चला गया. बाद में उनके नंबर और फोटो का गलत प्रयोग किया. बेटे की गलती पर परिजन भी माफी मांग रहे थे.

इसको लेकर आगरा एसएसपी बबलू कुमार ने लोगों से दो तरह की अपील की है कि एक तरफ अभिभावकों से अपील की है कि, इनके बच्चे इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग किस तरह कर रहे हैं, इस पर नज़र रखें. तो वहीं खासकर महिलाओं, छात्राओं और युवतियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक तौर पर शेयर करने से बचें और हो सके अपने फोटो, वीडियो और मोबाइल नंबर ना ही डालें, ताकि शरारती तत्व इसका गलत फायदा ना उठा सकें.

ये भी पढ़ें.

बदायूं गैंग रेप केस: तीन जनवरी की वो काली रात जब दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई थीं, पढ़ें दिल दहला देने वाला घटनाक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
अभावों को ढाल नहीं, संघर्ष का मार्ग बनाया, रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणा: सीएम योगी
अभावों को ढाल नहीं, संघर्ष का मार्ग बनाया, रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणा: सीएम योगी
टपकती छत के नीचे बीता बचपन, आज गरीबों को मिल रहे पक्के घर- पूर्व राष्ट्रपति कोविंद
टपकती छत के नीचे बीता बचपन, आज गरीबों को मिल रहे पक्के घर- पूर्व राष्ट्रपति कोविंद
'रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में...' लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
'रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में...' लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget