एक्सप्लोरर

यूपी: शिक्षक भर्ती घोटाले में मोस्ट वांटेड बीजेपी नेता पर घोषित होगा ईनाम, पोस्टर भी जारी करने की तैयारी में है एसटीएफ

यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ की टीम के हाथ अभी तक खाली है. मामले के मुख्य आरोपी चंद्रमा सिंह यादव को पकड़ने के लिये एयटीएफ की टीम उसे भगौड़ा घोषित करने की तैयारी में है

प्रयागराज (मोहम्मद मोइन). यूपी में उनहत्तर हज़ार शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड बीजेपी नेता चन्द्रमा सिंह यादव अब भी जांच एजेंसी एसटीएफ की पकड़ से दूर हैं. शातिर किस्म का चन्द्रमा फरारी के दौरान न तो मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है और न ही अपने बैंक खातों से कोई लेन-देन कर रहा है. पिछले तीन हफ़्तों से नाकामी झेल रही एसटीएफ अब इस बीजेपी नेता पर ईनाम घोषित कर उसके पोस्टर जारी करने की तैयारी में है. इतना ही नहीं ईनाम घोषित करने के बाद एसटीएफ उसे भगोड़ा भी घोषित करेगी. वैसे प्रयागराज पुलिस से जांच मिलने के बाद एसटीएफ अब तक एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है. न तो वह किसी भी आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है और न ही कोई नए तथ्य सामने ला सकी है. ऐसे में तेज़ तर्रार और पेपर लीक जैसे मामलों की एक्सपर्ट मानी जाने वाली एसटीएफ की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में है.

बीजेपी का रसूखदार नेता है मुख्य आरोपी चंद्रमा यादव

गौरतलब है कि यूपी के प्राइमरी स्कूलों में उनहत्तर हज़ार शिक्षक भर्ती मामले में पैसे लेकर पास कराने के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने प्रतापगढ़ के अभ्यर्थी राहुल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज जांच शुरू की थी. प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड डा० केएल पटेल और दो टॉपर्स समेत ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इतना ही नहीं पुलिस ने यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के प्रतिनिधि रहे बीजेपी नेता चन्द्रमा सिंह यादव को भी इस मामले में आरोपी बनाया था. प्रयागराज पुलिस ने यह सारी कार्रवाई चार दिन में कर ली थी. भर्ती घोटाले का मामला सियासी गलियारों में गूंजने के बाद यूपी सरकार ने नौ जून को जांच प्रयागराज पुलिस से वापस लेकर एसटीएफ को सौंप दी थी. इसके साथ ही हफ्ते भर में तत्कालीन एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को हटाने पर भी खूब कोहराम मचा था.

बीजेपी नेता चन्दमा सिंह यादव सूबे के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ का प्रतिनिधि रह चुका है. उसकी गिनती प्रयागराज में बीजेपी के रसूखदार नेताओं में होती है. चन्द्रमा यादव बीजेपी में महानगर उपाध्यक्ष के साथ ही किसान मोर्चे की प्रदेश कार्य समिति का सदस्य भी रह चुका है. वह एक इंटर कालेज का प्रबंधक भी है.

अपने कालेज पंचमलाल आश्रम इंटर कालेज को वह रसूख का इस्तेमाल कर तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं का सेंटर बनवाता था और वहीं से पेपर लीक कराकर अपने गिरोह को देता था. टीईटी पेपर लीक मामले में वह पांच महीने तक जेल में रह चुका है. वैसे एसटीएफ को जांच सौंपने और चन्द्रमा को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर विपक्षी पार्टियां लगातार सवाल उठा रही हैं. वह एसटीएफ पर सरकार के दबाव में काम करते हुए मामले की लीपापोती का आरोप भी लगा रही है.

ये भी पढ़ें.

कोरोना के साथ-साथ संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए उठाए जाएं कदम, सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान: योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget