एक्सप्लोरर

UP News: 'मैं अभी भी सपा में हूं', अखिलेश यादव के बागी विधायक मनोज पांडे का नरम रुख

UP News: सपा के बागी विधायक मनोज पांडे ने कहा कि भगवान राम से ताकत देने की कामना करूंगा. उन्होंने कहा कि ताकत इसलिए मांगूंगा ताकि निचले पायदान पर खड़ी जनता की सेवा कर सकूं.

UP Politics: समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले विधायक मनोज कुमार पांडे (Manoj Kumar Pandey) 'राममय' हो गए हैं. उन्होंने राम मंदिर दर्शन पर खुद को सौभाग्यशाली माना है. मनोज पांडे ने कहा कि रामलला के चरणों में परिवार संग हाजिरी का मौका मिल रहा है. अवसर प्रदान करने के लिए रामलला का आभार प्रकट करूंगा. सपा विधायक ने कहा कि भगवान राम का दर्शन मात्र से असीम ताकत की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि प्रभु राम से ताकत की प्रार्थना करूंगा ताकि समाज के निचले पायदान पर खड़े विधानसभा क्षेत्र की जनता को मुख्यधारा से जोड़ सकूं. बता दें कि मनोज पांडे ने राज्यसभा चुनाव के बीच मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे को राज्यसभा चुनाव में सपा के लिए करारा झटका माना गया.

राम मंदिर दर्शन पर बोले सपा के बागी MLA

मनोज पांडे को अखिलेश यादव का बेहद करीबी बताया जाता था. सपा छोड़ चुके स्वामी प्रसाद मौर्य के कथित विवादित बयान पर भी मनोज पांडे ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की आलोचना हुई थी. सही नहीं बोलने वाला व्यक्ति मृत शरीर के समान होता है. उन्होंने कहा कि मैं अभी भी सपा में हूं और सपा में रहते हुए गलत टिप्पणी का विरोध किया है. विधायक मनोज पांडे ने कहा कि सनातन धर्म, भारत माता और भगवान राम पर हमला करनेवाले का अस्तित्व संपूर्ण रूप से नष्ट हो जाएगा.

राज्यसभा चुनाव में मनोज पांडे की खुली पोल

सपा के सात विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी. क्रॉस वोटिंग की वजह से आठवें उम्मीदवार संजय सेठ राज्यसभा का चुनाव बीजेपी के टिकट पर जीतने में सफल रहे. बागी विधायकों में मनोज पांडे भी शामिल थे. सपा में बगावत की पोल एक तस्वीर से खुल गई थी. यूपी विधानसभा परिसर में विधायक राकेश प्रताप सिंह, राकेश पांडे, अभय सिंह, मनोज पांडे, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी, महराजी प्रजापति और आशुतोष मौर्य उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ खड़े दिखाई दिए थे. मनोड पांडे ने अखिलेश यादव की डिनर पार्टी से भी दूरी बनाई थी. 

UP Politics: '....मुझे छोड़कर मत जाना', जयंत चौधरी के I.N.D.I.A गठबंधन छोड़ने पर पहली बार बोले अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget