एक्सप्लोरर

Mohan Bhagwat: 'मुसलमान किसी से नहीं डरता', मोहन भागवत के बयान पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का पलटवार

UP Politics: शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि भाजपा और संघ देश में नफरत की फिजा पैदा कर रहे हैं. जब ये देश में नफरत फैला रहे हैं, तो फिर मुसलमान भी अपने लिए कुछ सोचने पर मजबूर होगा.

Shafiqur Rahman Barq On Mohan Bhagwat: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने आरएसएस (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है. सपा सांसद ने संघ और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन पर देश के हालात खराब करने और नफरत का माहौल पैदा करने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि "मुसलमान किसी से नहीं डरता है. वो तो सिर्फ अपने अल्लाह से डरता है. मुसलमान बेखौफ है और वो देश की तरक्की चाहते हैं, देश को आगे बढ़ता हुआ देखना चाहता है." 

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने मोहन भागवत पर हमला करते हुए कहा कि संघ और भाजपा वाले देश में हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. मुसलमान नहीं चाहता कि देश के हालात खराब हों, लेकिन भाजपा सरकार और संघ देश में नफरत की फिजा पैदा कर रहे हैं. जब ये देश में नफरत फैला रहे हैं, तो फिर मुसलमान भी अपने लिए कुछ सोचने पर मजबूर होगा. जब आप देश में हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाएंगे तो फिर मुसलमान भी अपने लिए कुछ सोचने को मजबूर होगा, वह इनसे डरेगा बिल्कुल नहीं.

आरएसएस प्रमुख पर सपा सांसद का पलटवार

सपा सांसद ने कहा कि ये हमारे साथ कुछ भी करें लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. हमें अल्लाह ने पैदा किया है हम सिर्फ उसी से डरते हैं. हम किसी और से डरते नहीं हैं, लेकिन हम देश की खुशहाली और उसके हालात अच्छे करने के लिए अभी भी तैयार हैं और पहले भी तैयार थे. हमें देश के लिए चाहे कितनी ही बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े, हम देश को आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं. हमने देश की आजादी में पहले भी जेल काटी हैं और फांसी के फंदे पर झूले हैं, लेकिन हम किसी से डरने वाले नहीं हैं.

दरअसल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अपने मुखपत्र पांचजन्य में मुसलमानों को लेकर बयान दिया था कि 'मुस्लिमों को भारत में डरने की जरुरत नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी श्रेष्ठता को लेकर बड़बोलेपन को छोड़ देना चाहिए."

ये भी पढ़ें- Joshimath Sinking: जोशीमठ को लेकर IIT कानपुर के वैज्ञानिकों का डराने वाला दावा, ऐसा हुआ तो मच सकती है तबाही!

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget