एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi Remarks: 'ये डर फैलाने की बात है', ओवैसी के लिंचिंग वाले बयान पर बोले सपा सांसद एसटी हसन

Ramesh Bidhuri Remark: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद में बीएसपी नेता दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने लिंचिंग वाला बयान दिया था.

ST Hasan On Asaduddin Owaisi Remarks: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के 'संसद में लिंचिंग' वाले बयान के बाद राजनीति गर्मा गई है. इस मामले पर अब समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन (ST Hasan) ने प्रतिक्रिया देते हुए डर फैलाने का आरोप लगाया है. 

एसटी हसन ने सोमवार (25 सितंबर) को कहा, "जो कोई भी ये कह रहा है कि संसद के अंदर मुस्लिमों की लिंचिंग हो सकती है तो ये भय फैलाने की बात है. न तो कोई किसी मुस्लिम की लिंचिंग कर पाएगा और न ही हिन्दू की. बीजेपी हिन्दू भाइयों को मुसलमानों से डराने का काम करती है. बीजेपी मुसलमानों के मन में डर पैदा करना चाहती है." 

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?

असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की बीएसपी सांसद दानिश अली पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद बयान दिया था. हैदराबाद के सांसद ने कहा था, "प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुल्क में एक माहौल बना दिया है. नफरत पैदा करो, सत्ता हासिल करो, इस्लाम को गाली दो चुनाव जीतो."

ओवैसी ने एक जनसभा में कहा था, "वो दिन दूर नहीं जब भारत की संसद में किसी मुसलमान की मॉब लिंचिंग हो जाएगी. मैं पूछना चाहता हूं देश के पीएम से, अगर यही अनाप-शनाप किसी और ने आपके बारे में बोला होता तो आज देश में क्या होता? आपकी पार्टी के लोग तो उनके घरों में आग लगा देते. खामोशी इसलिए है क्योंकि गाली मुसलमान को दी जा रही है." 

रमेश बिधूड़ी ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

गौरतलब है कि संसद के विशेष सत्र में गुरुवार को चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा हो रही थी. इस दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस मामले के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. स्पीकर ने रमेश बिधूड़ी को चेतावनी दी थी. जबकि बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

ये भी पढ़ें- 

RSS Chief Mohan Bhagwat: ‘ग्रामीण इलाकों में देश विरोधी तत्व सक्रिय’, जानिए लव जिहाद और धर्म परिवर्तन पर क्या कुछ बोले मोहन भागवत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget