एक्सप्लोरर

मनीष अग्रवाल की गिरफ़्तार पर सपा नेता ने उठाए सवाल, कहा- राजू दास अयोध्या में सरेआम घूम रहा है

UP Politics: सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि सपा की ओर से भी बीजेपी आईटी सेल के कई लोगों की शिकायतें की गई है लेकिन पुलिस की ओर से उन पर कार्रवाई नहीं की गई है.

UP News: समाजवादी पार्टी के नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरम हो गई है. सपा नेताओं की ओर से इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इस बीच सपा नेता आई पी सिंह ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मनीष अग्रवाल हाई बीपी के मरीज़ है अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो उसके लिलए सीएम योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार होंगे. 

सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि सपा की ओर से भी बीजेपी आईटी सेल के कई लोगों की शिकायतें की गई है लेकिन पुलिस की ओर से उन पर कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने आरोप लगाया की मनीष अग्रवाल को शुक्रवार को इसलिए गिरफ्तार किया गया ताकि दो दिन तक उन्हें जमानत न मिल सके. सपा नेता ने अपने आधिकारिक मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- 'समाजवादी पार्टी द्वारा एक हजार से ज्यादा शिकायतें बीजेपी IT सेल, उनके नेताओं व समर्थकों के खिलाफ दर्ज कराई गयी हैं.

सपा नेता आईपी सिंह ने लगाया आरोप
योगी जी की आत्मनिर्भर पुलिस ने कभी संज्ञान नहीं लिया पर हमारे व्यापार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष जगन अग्रवाल को झूठे मनगढ़ंत मामलों में गिरफ्तार कर लिया गया. शुक्रवार का दिन इसलिए चुना गया जिससे उन्हें जमानत न मिले और जेल भेजा जा सके. आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घट सकती है उसके लिये मुख्यमंत्री स्वयं जिम्मेदार होंगे. राजू दास अयोध्या में सरेआम घूम रहा है उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई.'

बता दें कि लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार रात को सपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. लखनऊ पुलिस ने सपा नेता की गिरफ्तारी पर प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि मनीष जगन अग्रवाल सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार समाज में नकारात्मक बातें और अशांति फैलाने वाली बातें फैला रहे थे. वहीं सपा की ओर से तमाम आरोपों को गलत व निराधार बताया गया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है.

महाकुंभ पर अफजाल अंसारी के विवादित बयान पर कलराज मिश्र का पलटवार, दे डाली ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget