एक्सप्लोरर

बकरी बेचने से किया मना तो कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, हथौड़े से पीट-पीटकर की हत्या

UP News: सोनभद्र में बकरी बेचने से मना करने पर कलयुगी बेटे ने मां की हथौड़ से पीटकर हत्या कर दी और शव को कपड़े में लपेटकर आग के हवाले कर दिया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Sonbhadra News: सोनभद्र में एक कलयुगी बेटे ने बकरी बेचने से मना करने पर मां की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी. आरोपी बेटे ने शव को कपड़े में लपेटकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बचरा गांव निवासी कमलेश देवी उम्र 50 वर्ष के पति सत्यनारायण की आठ साल पहले मौत हो चुकी है. वह अपने बेटे और बहू के साथ रहती थी. मृतका ने कुछ बकरा और बकरी पाल रखा था. मृतका का बेटा किशुन बिहारी उसे बेचना चाहता था. बकरे को बेचने के लिए उसने एक व्यापारी को भी बुला लिया, लेकिन मां ने बेचने से इनकार कर दिया. इस पर मां- बेटे में कहासुनी हो गई. इसके बाद बेटा कहीं चला गया.

पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार
उसी दिन रात करीब आठ बजे किशुन बिहारी घर आया. उसने घर में रखा हथौड़ा लेकर मां के सिर पर प्रहार कर दिया. आरोपी ने कमलेश देवी के सिर पर तबतक वार किया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. आरोपी का जी जब इतने में भी नहीं भरा तो उसने शव को कपड़े में लपेटकर पेट्रोल छिड़कर उसें आग लगा दी. घर से आग की लपटें उठती देख ग्रामीण उस ओर दौड़े. घटना की जानकारी हुई तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई. सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया. थाने से उप निरीक्षक अभय नाथ सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई.

वहीं इस मामले में एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के भाई सुखदेव ने बेटे और बहू के खिलाफ तहरीर दिया है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर घटना की छानबीन की जा रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है.

सोनभद्र से संतोष सोनी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में डॉक्टर्स की हड़ताल से मरीज हो रहे परेशान, इलाज के बिना ही लौटना पड़ रहा वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget