एक्सप्लोरर

यूपी: सावन के तीसरे सोमवार पर सोमवती अमावस्या का खास संयोग, प्रयागराज के संगम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सोमवती अमावस्या का पर्व प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस बार की सोमवती अमावस्या भगवान शिव के सबसे प्रिय महीने सावन में पड़ने से इस पर्व का महत्व काफी बढ़ गया है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में सावन महीने के तीसरे सोमवार पर कोरोना की महामारी और बारिश का साया साफ तौर देखने को मिल रहा है. कोरोना के खतरे के चलते प्रयागराज के शिवालयों में पहले ही सन्नाटा पसरा हुआ था. सोमवार को सुबह से लगातार हो रही बारिश ने इस सन्नाटे को और बढ़ा दिया है. सोमवती अमावस्या के साथ पड़े सावन के इस तीसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में इक्का दुक्का श्रद्धालु ही नजर आ रहे हैं. प्रयागराज के ज्यादातर मंदिरों के गर्भगृह कोरोना की वजह से अब भी बंद हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन पूजन करना पड़ रहा है. कोरोना और सुबह से लगातार हो रही बारिश के बावजूद जो श्रद्धालु मंदिरों में आ रहे हैं वो भगवान भोलेनाथ से कोरोना के खात्मे की प्रार्थना कर रहे हैं. हालांकि, मंदिरों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेहत को लेकर कई तरह के इंतजाम भी किए गए हैं.

आस्था की डुबकी इतना ही नहीं सोमवती अमावस्या का पर्व प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस बार की सोमवती अमावस्या भगवान शिव के सबसे प्रिय महीने सावन में पड़ने से इस पर्व का महत्व काफी बढ़ गया है. इस मौके पर प्रयागराज में गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर आस्थावान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना व दान पुण्य कर रहे हैं.

नहीं नजर आया कोरोना का खौफ श्रद्धालु स्नान के बाद संगम का जल साथ ले जाकर उसे शिवालयों में चढ़ा रहे हैं. इसके साथ ही सुहागन महिलाएं पीपल के पेड़ की 108 बार परिक्रमा कर अपने सुहाग के अखंड रहने और दीर्घायु होने की प्रार्थना कर रही हैं. इस मौके पर कोरोना के खात्मे की कामना भी की जा रही है. हालांकि, संगम पर हजारों की भीड़ उमड़ने के बावजूद वहां मौजूद लोगों में कोरोना का कोई खौफ नहीं नजर आया. लोग एक दूसरे से सटकर खड़े थे और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे थे. इक्का दुक्का को छोड़कर किसी ने मास्क भी नहीं लगा रखा था. इन्हें रोकने और समझाने के लिए पुलिस और प्रशासन का कोई नुमाइंदा मौजूद नहीं था.

यह भी पढ़ें:

सावन के तीसरे सोमवार पर सोमवती अमावस्या का अद्भुत संयोग, लेकिन कोरोना काल में नहीं खुला मेरठ का औघड़नाथ मंदिर

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अपील, सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार आने से बचें श्रद्धालु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget