एक्सप्लोरर

स्मृति ईरानी ने की अमेठी में अपना आशियाना बनाने की शुरुआत, खरीदी जमीन

अमेठी लोकसभा से चुनाव जीतकर संसद पहुंची स्मृति ईरानी ने अपने वोटरों से किया गया एक वादा निभाया है. अमेठी में जमीन खरीदकर उन्होंने घर बनाने की शुरुआत कर दी है.

अमेठीः कांग्रेस के गढ़ अमेठी में राहुल गांधी को हराने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अब वहां अपना अशियाना बनाने की शुरुआत कर दी है. अमेठी की जनता से किये वादे को पूरा करने के लिए स्मृति ईरानी ने सोमवार को ज़िले के गौरीगंज तहसील के उप निबंधक कार्यालय में 11 बिस्वा ज़मीन की रजिस्ट्री कराई. साल 2019 के चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गौरीगंज के जामो रोड पर एक मकान किराए पर ले रखा था. उन्होंने इसी मकान को अपने क्षेत्रीय घर और सांसद का कैंप कार्यालय भी बना दिया. सांसद बनने के बाद स्मृति अमेठी आने पर इसमें जाती भी रही हैं. इस किराए के मकान में स्मृति के स्थानीय प्रतिनिधि बैठते हैं और जन सुनवाई करते हैं.

आपको बता दें कि स्मृति ईरानी ने जिस जमीन की रजिस्ट्री कराई है, वो शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर सराय भागमानी गांव में है. उन्होंने 11 बिस्वा यानी लगभग 15,000 स्क्वायर फीट ज़मीन की रजिस्ट्री कराई है. स्‍मृति ईरानी ने कहा कि अब अमेठी का सांसद अमेठी वालों के साथ रहेगा, जल्‍द ही गांव वालों के साथ मिलकर भूमि पूजन करवाया जाएगा.

बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने ज़मीन रजिस्ट्री कराने के बाद एबीपी न्यूज़ से कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता होने के नाते हमने जो वादा किया वो पूरा करके दिखाया. गांधी परिवार ने यहां से चुनाव जीतने के बाद अबतक अपना आशियाना क्यों नहीं बनाया, इसका जवाब वही दे सकते हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेठी की जनता ने मुझे स्वीकार किया है और यहां की जनता ने मुझसे अपने बीच आने की अपील की थी इसलिए मैं यहां उनके बीच आ रही. प्रियंका गांधी के यूपी में सक्रिय होने पर उन्होंने कहा कि ख़ुद को मजबूत करने की बजाय लोगों को मजबूत करने में विश्वास ही बीजेपी और कांग्रेस के बीच का फर्क है.

गौरतलब है कि राहुल गांधी से 2014 में हारने के बाद भी स्मृति अमेठी में सक्रिय रहीं और राहुल गांधी को 2019 में हराने के बाद भी सक्रिय हैं. वहीं राहुल 2019 का चुनाव हारने के बाद सिर्फ एक बार अमेठी दौरे पर आए. अब अमेठी में घर बनाकर स्मृति ये राजनीतिक संदेश देने की कोशिश करेंगी कि गांधी परिवार ने सिर्फ अमेठी को साधन मानकर यहां से चुनाव जीता लेकिन वो अमेठी की जनता के बीच रहकर उनके लिए काम करेंगी।

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
'कन्नौज की किसी विधानसभा सीट से...', BJP नेता सुब्रत पाठक का अखिलेश को चैलेंज
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR
कानपुरः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर अभद्र टिप्पणी केस में एक्शन, कांग्रेस नेता समेत 6 पर FIR

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget