एक्सप्लोरर

सीतापुर में मवेशी से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

Sitapur News: अटरिया स्टेशन मास्टर संजय सिंह ने बताया कि मवेशी के टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त हिस्से को अस्थायी रूप से बांधकर सुरक्षित किया गया,

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आज बड़ा रेल हादसा होने से बच गया, यहां अटरिया कस्बे में डालीगंज (गोमतीनगर) से सहारनपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26504 अटरिया क्षेत्र में नीलगांव रेलवे क्रॉसिंग संख्या 39-सी के पास अचानक सामने आए एक मवेशी से टकरा गई. घटना शाम करीब 5 बजे की है. टक्कर में मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा. हादसे के बाद ट्रेन को अटरिया स्टेशन पर लगभग 20 मिनट तक रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

अटरिया स्टेशन मास्टर संजय सिंह ने बताया कि मवेशी के टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त हिस्से को अस्थायी रूप से बांधकर सुरक्षित किया गया, जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया. हादसे में कोई यात्री घायल नहीं है, मामले की जांच की जा रही है.

नीलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस (26504)  लखनऊ-सहारनपुर डालीगंज से सहारनपुर के लिए रवाना हुई, शाम पांच बजे जब ट्रेन सीतापुर के अटरिया कस्बे में नीलगांव रेलवे क्रासिंग से क्रॉस हो रही थी, तभी अचानक एक जानवर ट्रेन के आगे आ गया. ट्रेन के पायलट ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी. जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कम्प मच गया. दुर्घटना में जानवर गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि वंदे भारत का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. फ़िलहाल उसे व्यवस्थ्ति कर ट्रेन को रवाना किया गया.

हादसे की जांच के आदेश

हादसे के बाद रेल प्रशासन में हडकम्प मच गया. डिवीजन अधिकारियों को सूचना के साथ ही सीतापुर से भी रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे. अटरिया रेलवे स्टेशन मास्टर संजय सिंह के मुताबिक हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. घटना में कोई यात्री या कर्मचारी चोटिल नहीं है.

उधर स्थानीय लोगों में हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गयी. लोगों के मुताबिक रेलवे ट्रैक के आसपास जानवर घूमते हैं, ये कभी भी ट्रैक पर आ जाते हैं. आज बड़ा हादसा टल गया, रेलवे को कोई स्थाई बंदोबस्त करना चाहिए.

Input By : पंकज सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget