एक्सप्लोरर

सीतापुर में आदमखोर बाघ की दहशत, चारा काटने गए युवक को खा गया, वन विभाग ने गांव में डाला डेरा

Sitapur Tiger Attacked: डीएफओ सीतापुर नवीन खंडेलवाल ने कहा कि बाघ को पकड़ने के लिए कैमरे लगाए गए हैं. बाघ के पैरों के निशान को भी ट्रेस किया जा रहा है. नाइट विजन ड्रोन की मदद भी ली जा रही है

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आदमखोर बाध के रिहायशी इलाके में घुस आने से हड़कंप मच गया हैं. बीते 22 अगस्त को इस बाघ ने गांव के ही एक युवक को अपना शिकार बनाया और मार डाला था. जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीम इस आदमखोर बाघ को पकड़ने की कोशिश में जुटी है. 

मामला सीतापुर के नरनी महौली क्षेत्र का है. जहां 22 अगस्त को बाघ ने गांव के युवक सौरभ दीक्षित को उस वक्त मार डाला जब वो अपने खेतों में चारा काटने गया था. ग्रामीणों का कहना है कि ये बाघ खेत में छुपा बैठा था, जिसके बाद उसने सौरभ पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया. 

परिजनों का कहना है कि जब काफी देर बाद भी सौरभ वापस नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. परिजन जब सौरभ को ढूंढते हुए खेत पहुंचे तो वहां का मंजर ख़ौफ़नाक था. छोटे भाई की आंखों के सामने ही बाघ बड़े भाई को अपना निवाला बना रहा था. 

आंखों के सामने भाई को बनाया निवाला

ये खौफनाक दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई और वो बेहोश हो गया. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और बाघ के पकड़ने के लिए जाल बिछाए गए हैं. वहीं ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विधायक शशांक त्रिवेदी ने मोर्चा संभाल लिया है. 

विधायक खुद भी हाथों में बंदूक लेकर बाघ को खोजने में लगे हुए हैं. उन्होंने लोगों से घर में सुरक्षित रहने की अपील की और बाहर निकलने पर हथियार लेकर चलने व सावधान रहने को कहा हैं. 

बाघ की तलाश में जुटा वन विभाग

गाँव में दुधवा से वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट आफ इंडिया की तीन की टीमें आ चुकी हैं जो बाघ की लोकेशन तलाश रही है. ये कर्मचारी तीन शिफ्टों में काम कर रहे हैं. इसके अलावा कैम्प भी बनाया गया है जहां पांच लोग रहते हैं. इलाके में 4 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और 20 अन्य मंगाए गए हैं. पिंजरा ग्राउंड जीरो पर लग चुका है 

डीएफओ सीतापुर नवीन खंडेलवाल ने कहा कि बाघ को पकड़ने के लिए कैमरे लगाए गए हैं. बाघ के पैरों के निशान को भी ट्रेस किया जा रहा है. नाइट विजन ड्रोन की मदद भी ली जा रही है. कुल 30 कर्मचारी सीतापुर वन विभाग और हरदोई उन्नाव के साथ दुधवा के कुल 35 कर्मचारी भी हैं. हालांकि अभी तक बाघ का कुछ अता-पता नहीं चल पाया हैं. 

निक्की हत्या मामले में नया रुख! अंतिम संस्कार में दिखे ससुर, बहन कंचन के दावे पर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, रामपुर विकास प्राधिकरण ने जारी किया आदेश
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, रामपुर विकास प्राधिकरण ने जारी किया आदेश
Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget