एक्सप्लोरर

Sitapur News: भाई की शादी में आए सेना के जवान की कार तालाब में गिरी, तीन लोगों की मौत

Sitapur Road Accident News: सीतापुर में शनिवार रात हुए एक सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में सेना का एक जवान भी शामिल था. वह अपने भाई की शादी में भाग लेने आया था.

Sitapur Road Accident: सीतापुर में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यह मामला रामपुरमथुरा थाना क्षेत्र का है. वहां के बांसुरा गांव में पुलिस चौकी के समीप तालाब में रामपुरमथुरा की ओर से गौड़ेचा चौराहा की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई. इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई. मरने वालों में सेना का एक जवान भी शामिल है.

भारतीय सेना में एएमसी पद पर कार्यरत युवक अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था. शादी का कार्यक्रम निपट जाने के बाद शनिवार रात वह घरेलू सामान लेने के लिए पड़ोसी गांव के अपने दो दोस्तों के साथ गौड़ेचा चौराहा जा रहा था. रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी. इसमें जवान समेत उसके दोनों दोस्तों की जान चली गई.

भागीपुर निवासी रंजीत सिंह अपने दोस्तों 27 साल के रवि चौहान निवासी दुलमपुरवा और 26 साल के सतीश निवासी सिरकुंडा के कार में सवार थे. उनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में जाकर गिर गई. इस हादसे में तीनों दोस्तों की एक साथ मौत हो गई. घटना की जानकारी पाकर स्थानीय लोग, पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने तीनों शवों को निकालकर सीएचसी रामपुर मथुरा भेजा. वहां से उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया.

जानिए कैसे हुई घटना

मिली जानकारी के मुताबिक रामपुरमथुरा थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव के समीप बने पंजाबी झाला निवासी 32 साल का रंजीत सिंह अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने 1 दिसंबर को घर आया था. वह भारतीय सेना में कार्यरत था. रंजीत को 11 दिसंबर को वापस ड्यूटी पर भी जाना था, लेकिन उसने अपनी छुट्टी 14 दिसंबर तक बढ़वा ली थी. वह 11 दिसंबर की रात रंजीत पड़ोसी गांव के दो दोस्तों रवि चौहान और सतीश वर्मा के साथ घर का कुछ सामान लेने और घूमने के लिए कार से गौड़ेचा चौराहे की ओर जा रहा था. बांसुरा चौकी के पास मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी. तालाब में कार गिरने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कार और तीनों शवों को बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें :-

Kashi Vishwanath Corridor: 225 साल बाद बदली काशी की तस्वीर, सोमवार को भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

PM Modi UP Visit: पीएम मोदी बोले- पहले फाइलें बरसों अटकी रहती थीं, डबल इंजन की सरकार में विकास को मिली गति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget