एक्सप्लोरर

आगरा: सिख समुदाय की मांग, छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह बने गुरु गोबिंद सिंह का म्यूजियम

सिख समुदाय की मांग है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह ही आगरा में सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह का भी संग्रहालय बनाया जाए.

आगरा. गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर आगरा में संग्रहालय बनाने की मांग तेज हो गई है. सिख समुदाय ने म्यूजियम को लेकर फिर से चर्चा छेड़ी है. सिख समुदाय की मांग है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह ही आगरा में सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह का भी संग्रहालय बनाया जाए. उन्होंने जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा इसकी घोषणा किए जाने की मांग भी की. एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह टिम्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण करतारपुर कॉरिडोर का सपना साकार हुआ है. इसी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के सिख समाज की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे. उन्होंने कहा कि इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को मुगल शासकों के अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोबिंद सिंह की शूरवीरता की सही जानकारी मिल सकेगी. मुगल शासक बहादुर शाह के अनुरोध पर गुरु गोबिंद सिंह आगरा आए थे. "मुगल इतिहासकारों ने नहीं दिखाई ईमानदारी" रविंद्र पाल सिंह टिम्मा ने आगे कहा कि मुगल इतिहासकारों ने इतिहास लिखने में ईमानदारी नहीं बरती. प्राचीन सिख ग्रंथों में गुरु गोबिंद सिंह से जुड़े कई ऐतिहासिक तथ्य मौजूद हैं. उन्होंने कहा, "औरंगजेब की मौत के बाद उसकी विरासत संभालने को उसके पुत्रों तारा आजम व बहादुर शाह प्रथम के बीच आगरा की सरहद पर जाजऊ में जंग हुई. गुरु गोबिंद सिंह ने अपने सैनिकों के साथ बहादुर शाह की तरफ से जंग में भाग लिया. बहादुर शाह ने युद्ध में विजयी होने के बाद गुरु गोबिंद सिंह के सम्मान में आगरा किला में बड़ा आयोजन किया. गुरु गोबिंद सिंह ने आगरा आने पर यमुना किनारे डेरा लगाया. हाथी पर सवार होकर बहादुर शाह उनसे मिलने आया. घाट पर मगरमच्छ ने हाथी का पैर पकड़ लिया. गुरु गोबिंद सिंह ने अपने पराक्रम से उसे मुक्त कराया. बहादुर शाह के अनुरोध पर गुरु गोबिंद सिंह अगले दिन किला पहुंचे. दीवान-ए-खास में हुए जलसे में बहादुर शाह ने उन्हें अपने से ऊंचे तख्त पर विराजमान कराया और 1100 सोने की अशर्फियां भेंट की. दोनों के मध्य सूबा सरहिंद वजीर खां को दंडित करने का समझौता हुआ, क्योंकि उसने गुरु के दोनों साहिबजादों को दीवार में चिनवाकर शहीद कर दिया था." ये भी पढ़ें:

सीएम योगी ने कही बड़ी बात, बोले- किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर भारत की एकता और अखंडता को दी जा रही है चुनौती

यूपी: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह देंगे सेना के जवानों को सौगात, 17 मंजिला हाईटेक अस्पताल का करेंगे शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नोएडा: PG रूम में मिला युवती का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget