एक्सप्लोरर

Khatauli Bypoll: श्रीकांत त्यागी ने खोला मोर्चा, BJP के खिलाफ वोटिंग की अपील की

Khatauli By-Election 2022: श्रीकांत त्यागी ने कहा "सरकार ने त्यागी समाज का अपराधीकरण किया है. इस बार खतौली में त्यागी समाज बीजेपी को वोट ना देकर उसकी टक्कर के प्रत्याशी को वोट देगा.

Khatauli By-Election 2022: मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली विधानसभा उपचुनाव (Khatauli BY-Election) के लिए प्रचार ने जोर पकड़ लिया है. इसी सिलसिले में गुरुवार को श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi)6 ने खतौली में चुनाव प्रचार किया. उन्होंने यहां के कई गांवों में अपनी नुक्कड़ सभाएं और रोड शो किया. श्रीकांत त्यागी ने यहां त्यागी समाज से बीजेपी (BJP) को वोट न देकर किसी ऐसे प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहा जो ज्यादा मजबूत हो. 

श्रीकांत त्यागी ने किया रोड शो

खतौली में रोड शो के दौरान श्रीकांत त्यागी ने खुद ट्रैक्टर की कमान संभाली और वो ट्रैक्टर को चलाते हुए नजर आए. श्रीकांत त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "सरकार ने त्यागी समाज का अपराधीकरण करने का काम किया है. जिसको लेकर समाज में गुस्सा है और इस बार खतौली उपचुनाव में त्यागी समाज बीजेपी को वोट ना देकर उसके सामने जो भी टक्कर का प्रत्याशी होगा उसे अपना वोट देने का काम करेगा." वहीं जब उनसे चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसका निर्णय हमारा समाज करेगा. 

श्रीकांत त्यागी ने बीजेपी के बहिष्कार की अपील

श्रीकांत त्यागी ने कहा कि, "समाज ने बीजेपी को नकार दिया है पूरी तरह से बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं. जिसका फैसला 8 तारीख को आ जाएगा. बीजेपी के विरुद्ध जो मजबूती से चुनाव लड़ रहा होगा उसे वोट देंगे. समाज बीजेपी का पूर्णता बहिष्कार कर चुका है. भविष्य में भी अब शायद त्यागी समाज का बीजेपी पर विश्वास करना संभव नहीं है."

श्रीकांत त्यागी ने कहा, "5 तारीख के बाद भी ये लगातार चलता ही रहेगा और समाज की जो भी आगे की रणनीतियां होंगी क्योंकि हमारा 2024 से पहले मेरठ की धरती पर एक बड़ा सम्मेलन होना है. उसके लिए भी हम गांव-गांव में यह कार्यक्रम कर रहे हैं. लेकिन यह उपचुनाव का कार्यक्रम है इसके बाद हम लगातार गांव में बने रहेंगे. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में एक सम्मेलन की तैयारी है. हमारी अभी चुनाव की कोई तैयारी नहीं है. हम अपने समाज के कहने पर चलेंगे पहले हम अपनी सरकार तय करेंगे."

चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात

चुनाव के सवाल पर श्रीकांत ने कहा कि, "चुनाव बहुत छोटा सवाल है त्यागी समाज की उत्तर प्रदेश में आबादी 9 लाख की आबादी है. अगर ब्राह्मणों को जोड़ दिया जाए तो त्यागी और ब्राह्मण परशुराम के वंशज हैं. स्वाभाविक है कि इतनी बड़ी संख्या में हमारा समाज है हम लोग चुनाव तो एक बहुत छोटा सवाल है. हम लोग यह भी तय करेंगे कि 2024 में हमारे समाज को कौन सी पार्टी संरक्षित में सुरक्षित रख पाएगी." उन्होंने कहा कि लोकदल से हमारा कोई संबंध नहीं है. त्यागी समाज का ऐलान है कि बीजेपी का पूर्ण बहिष्कार खतौली उपचुनाव में किया जाएगा. त्यागी समाज की धरोहर का ख्याल नहीं रखा गया तो बीजेपी की हार पक्की है.

ये भी पढ़ें- UP Cabinet Meeting: यूपी में एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे 23 बस अड्डे, होटल, शॉपिंग, लाउंज समेत होंगी शानदार सुविधाएं 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget