एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन की जेल में दिखा अनोखा नजारा, हत्या की सजा काट रहे आरोपी ने किया तर्पण

Ujjain News: बहुचर्चित संदीप तेल हत्याकांड का आरोपी रोहित सूर्यवंशी उज्जैन की जेल में सजा काट रहा है. वहीं श्राद्ध में रोहित ने पश्चाताप करने के लिए संदीप का तर्पण किया है.

MP Jail News : इंदौर (Indore) के कारोबारी संदीप तेल की हत्या करने वाले रोहित सूर्यवंशी ने सेंट्रल जेल उज्जैन (Ujjain) में संदीप का तर्पण किया. हत्यारे ने इस बात को भी माना कि तर्पण और श्राद्ध (Shradh 2022) से पश्चाताप के साथ-साथ शांति मिलती है.

हत्या की सजा काट रहे आरोपी ने किया तर्पण

धार्मिक नगरी उज्जैन की सेंट्रल जेल में इन दिनों बंदियों से श्राद्ध और तर्पण करवाया जा रहा है. जेल अधीक्षक उषा राज ने बताया कि जेल में पंडित श्याम पंचोली द्वारा विधि विधान के साथ तर्पण कराए जा रहा है. इस धार्मिक आयोजन में महिला और पुरुष बंदी शामिल हो रहे हैं. शनिवार को 245 बंदियों ने तर्पण किया. केंद्रीय जेल भेरूगढ़ में आयोजित इस धार्मिक आयोजन केदी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. खास बात ये है कि जिस व्यक्ति की हत्या के आरोप में आरोपी जेल की हवा खा रहे हैं वे जेल के भीतर उसी मृत व्यक्ति का तर्पण कर रहे हैं.

इसी कड़ी में इंदौर के बहुचर्चित संदीप तेल हत्याकांड के आरोपी रोहित सूर्यवंशी ने भी तर्पण किया. उसने बताया कि वो हत्या के मामले में जेल की हवा खा रहा है. उसने जेल में संदीप तेल का तर्पण किया. उसने ये भी कहा कि मृत आत्मा को शांति मिले और वो पश्चाताप के जरिए समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें, इसलिए धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं.

PM Modi Birthday: 'आज मैं मां के पास नहीं जा सका लेकिन...' जन्मदिन पर माता हीराबेन से मिलने नहीं जा सके प्रधानमंत्री तो कही ये बात

उज्जैन में तर्पण का विशेष महत्व

पंडित श्याम पंचोली ने बताया कि जेल भी शिप्रा नदी के किनारे स्थित होकर सिद्धवट के समीप है. यहां पर भी तर्पण और पूजा करने का विशेष फल प्राप्त होता है. बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा पश्चाताप की अग्नि में तपने का अच्छा अवसर मिल रहा है. कैदी जेल के बाहर जाकर धार्मिक आयोजन में हिस्सा नहीं ले पाते हैं इसलिए उन्हें जेल के अंदर ही ये अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है.

तर्पण करने वाले सभी कैदियों की अपनी अलग कहानी

देवास जिले के रहने वाले लखन गुर्जर के मुताबिक 12 साल पहले उन पर गजराज सिंह नामक व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा था. वे 12 साल की सजा काट चुके हैं. अभी उनके 2 साल और शेष बचे हैं. उनकी दोनों बेटियां बड़ी हो गई है जबकि बेटा 7 साल का है. जेल में उनके द्वारा भी पूर्वजों के साथ-साथ उस व्यक्ति का भी तर्पण किया गया जिसकी हत्या का उन पर आरोप लगा था. लखन ने बताया कि देशभर के श्रद्धालु तर्पण करने के लिए उज्जैन आते हैं. यहां जेल प्रशासन के सहयोग से जिस प्रकार की सुविधाओं मे उपलब्ध कराई जा रही है वो सराहनीय है.

Indore News: इंदौर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज का आगाज, पहले दिन मैचों पर बारिश फेर सकती है पानी, भारत का इस देश से मुकाबला

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget