एक्सप्लोरर

UP Politics: मंच पर फफक कर क्यों रोईं संघमित्रा मौर्य? शिवपाल यादव के बेटे आदित्य ने बताई वजह

Lok Sabha Election 2024: संघमित्रा मौर्य का एक वीडियो सामने आया है जहां वो बीजेपी के कार्यक्रम में मंच पर रोते दिख रही है. माना जा रहा है टिकट कटने से वो आहत हैं.

Sanghmitra Maurya Crying: बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य का टिकट कटने के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो मंच पर रोते हुए दिखाई दे रही हैं. जिस पर संघमित्रा मौर्य ने सफाई दी कि वो टिकट कटने की वजह से नहीं बल्कि राजा दशरथ की कहानी सुनकर भावुक हो गईं थी. उनके इस बयान पर बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. 

सपा नेता आदित्य यादव ने संघमित्रा मौर्य के रोने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, बीजेपी ने हमेशा से ही मातृशक्ति की अनदेखी की है. आदित्य ने कहा, 'वो (संघमित्रा मौर्य) राजा दशरथ की कहानी की आड़ में अपने दुख को छुपा रही हैं. भाजपा ने उन्हें और उनकी मेहनत को नजरअंदाज किया है. भाजपा ने मातृशक्ति को हमेशा नजर अंदाज किया है. 

मंच पर ही रोने लगीं थीं संघमित्रा
दरअसल बीजेपी ने बदायूं सीट से संघमित्रा मौर्य के टिकट को काटकर दर्विजय शाक्य को उम्मीदवार बनाया है. मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ उनके समर्थन में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे. उनके मंच पर पहुंचने से पहले संघमित्रा मौर्य मंच पर रोते हुए दिखाई दी. उनके बगल वाली सीट पर यूपी सरकार में मंत्री गुलाबो देवी भी बैठी हुई थी. 

संघमित्रा के इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि बीजेपी से टिकट कटने की वजह से वो दुखी हैं इसलिए मंच पर ही उनके आंसू छलक गए. हालांकि संघमित्रा ने इस पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मंत्री गुलाबो देवी उन्हें राजा दशरथ की कहानी सुना रही थी. ऐसे में महिला होने के नाते वो भावुक हो गई. उन्होंने कहा कि वो कमजोर नहीं बहादुर महिला हैं.
  
दूसरी ओर आदित्य यादव भी इन दिनों बदायूं की सियासत में छाए हुए हैं. इस सीट से सपा ने उनके पिता शिवपाल यादव को चुनाव मैदान में उतारा है लेकिन, अब इस सीट से आदित्य यादव का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. मंगलवार को हुई सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है. शिवपाल यादव ने कहा कि इस पर फाइनल फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व को लेना है. 

बदायूं से आदित्य को चुनाव क्यों लड़ाना चाहते हैं शिवपाल सिंह यादव? खुद बताई वजह, किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget