एक्सप्लोरर

'उपचुनाव में फायदा लेना...', अयोध्या रेप कांड पर शिवपाल यादव ने बीजेपी पर लगा दिए गंभीर आरोप

Ayodhya Rape Case: सपा नेता शिवपाल यादव ने अयोध्या की घटना पर दुख जताया, उन्होंने कहा भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ को नसीहत देते हुए कहा वे सभी के मुख्यमंत्री हैं.

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आज इटावा अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए अयोध्या में हुई घटना के बाद हुई बुलडोजर कार्रवाई पर कहा कि बीजेपी और उसके सहयोगी राजनीति कर रहे हैं और अयोध्या के विधानसभा उपचुनाव में फायदा लेना भी इनकी मंशा हो सकती है. वहीं पवन पांडे के बयान पर कहा की पीड़ित और दोनों पक्ष के नारको टेस्ट करने की साथ-साथ और लोगों के भी नारकोटिक्स करने की बात कही और पवन पांडे का समर्थन किया.

वहीं शिवपाल यादव ने अयोध्या की घटना पर दुख जताया, उन्होंने कहा भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए. वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ को नसीहत देते हुए कहा वे सभी के मुख्यमंत्री हैं, उन्हे पक्षपात से बचकर सभी का ध्यान रखना चाहिए. इसके साथ ही सपा नेता पवन पांडे ने कहा कि अयोध्या में हार की खीझ निकालने के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं का उत्पीड़न न किया जाए. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए लेकिन सपा के नेताओं का उत्पीड़न न किया जाए, इसकी मांग समाजवादी पार्टी करती है.

सपा नेता पवन पांडे ने कहा कि गोमती नदी वाले मामले का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने विधानसभा में सिर्फ पवन यादव और अरबाज याद आए. उन्हें पंडित, ठाकुर, और बाकि जातियों के लड़कों का नाम नहीं लिया. अपराधी की कोई जाति नहीं होती, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है. ये दिखाता है कि भाजपा की यादवों और मुसलमानों को लेकर क्या मानसिकता है.

बता दें कि अयोध्या के रेप कांड को लेकर यूपी की राजनीति गरमा गई है. इससे पहले रेप के आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने डीएनए टेस्ट का सुझाव दिया. वहीं अखिलेश यादव के इसके सुझाव पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर सवाल उठा दिए. अखिलेश यादव ने कहा कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए. वहीं अखिलेश की इस मांग को लेकर बसपा मुखिया मायावती ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के खिलाफ कितने डीएनए टेस्ट हुए हैं.

'जो गुंडई करेगा उसके...', अयोध्या रेप कांड में बुलडोजर कार्रवाई पर बोले सपा नेता रामगोपाल यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget