एक्सप्लोरर

‘बजट की सबसे अधिक जरूरत यूपी विधानसभा को है’, जानें शिवपाल सिंह यादव ने ऐसा क्यों कहा?

Budget 2024: एक मूसलाधार बारिश ने यूपी की सूरत बिगाड़ रखी है. प्रदेश के कई इलाकों में पानी भर गया है. सड़कों पर पानी जमा होने को लेकर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बजट की मांग की है.

Shivpal Singh Yadav On Budget: उत्तर प्रदेश सरकार को बारिश ने आईना दिखाया है. यूपी में हुई मुसलाधार बारिश ने सरकार की पोल खोल कर रख दी है. बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सड़कें तालाब बनी हुई हैं. सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा है. बारिश ने कई इलाकों को ताल तलैया में तब्दील कर दिया है. पानी भी इतना की गाड़ियों तैरती हुई नजर आ रही हैं. यूपी में बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिसको लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश भगवान भरोसे है. 

भारी बारिश के कारण यूपी के कई हिस्सों में पानी भर गया है. लगातार हो रही बारिश ने यूपी की सूरत बिगाड़ रखी है. नाले उफान पर हैं. पूरा प्रदेश पानी पानी हो गया है. चाहे सड़क हो या मोहल्ला सभी जगह पानी जमा है, जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए कहा, ''बजट की सबसे अधिक आवश्यकता उत्तर प्रदेश विधानसभा को है, एक मूसलाधार बारिश में यह हाल है तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है...''.

बजट की सबसे अधिक आवश्यकता उत्तर प्रदेश विधानसभा को है, एक मूसलाधार बारिश में यह हाल है तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है... pic.twitter.com/ERSYEL7yl1

— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) July 31, 2024

">

मूसलाधार बारिश में प्रदेश हुआ पानी-पानी 

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव का साफ कहना है कि यूपी को सबसे ज्यादा बजट की जरूरत है. क्योंकि यहां एक ही बारिश में पूरा प्रदेश पानी से भर गया है. सड़कों पर भी पानी जमा हो गया है, जिसको लेकर आवागमन बाधित हो रही है. वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. पैदल आने जाने में भी लोगों को दिक्कत हो रही है. साथ ही यूपी सरकार पर तंज भी कसा.

शिवपाल सिंह यादव का योगी सरकार पर हमला

बारिश को लेकर यूपी में स्थिति ये है कि लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. घरों में कैद हो कर रह गए हैं. क्योंकि बाहर सड़कों पर पानी ही भरा है, जिससे आने जाने में दिक्कत हो रही है. इसको लेकर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार को जमकर घेरा है. उन्होंने एक्स के जरिए कहा कि ये प्रदेश भगवान भरोसे है. उनके कहने का मतलब साफ है कि योगी सरकार में यूपी में काम नहीं हुआ है, जिस वजह से प्रदेश की स्थिति ये है. इसलिए उन्होंने यूपी में बेहतर बजट की मांग की है. 

ये भी पढ़ें: 'मेरी बात उन्हीं को बुरी लगेगी जो..', राजा भैया पर अनुप्रिया पटेल ने फिर दिया बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार
वाराणसी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget