एक्सप्लोरर

शामली DSP के आपत्तिजनक पोस्ट करने पर विवाद, शिकायत के बाद की डिलीट, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Shamli DSP: शामली डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की, जिसे लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और फिर उन्होंने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया.

Shamli News: शामली में चर्चित डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई. उन्होंने एक आपत्तिजनक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी. इस पोस्ट के खिलाफ बीजेपी की ओर से एक्स पोस्ट पर शिकायत की गई थी, जिसके बाद डीएसपी ने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया. हालांकि इस बीच उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. 

खबर के मुताबिक डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा द्वारा टैक्स को लेकर सरकार पर उठाए जा रहे सवाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के ऊपर मीम बनाकर डाली गई पोस्ट को शेयर किया था. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. 

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद हटाई पोस्ट
डीएसपी की इस पोस्ट को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पडा़. एक्स पोस्ट पर लोगों ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई कि वर्दी में रहकर एक अधिकारी सरकार के खिलाफ कैसे इस तरह की पोस्ट शेयर कर सकता है. उन्होंने इसे अनुशासनहीनता बताया. 

भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर सोशल मीडिया हेड शिवांश श्रीजी ने इसकी एक्स पोस्ट पर शिकायत की, जिसके बाद डीएसपी को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी. डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर चर्चित डीएसपी रही है. उन्हें लेडी सिंघम के तौर भी जाना जाता है. वो सोशल मीडिया पर अपनी रील को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही है. 

इससे पहले श्रेष्ठा ठाकुर उस वक्त सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने अपने पूर्व रोहित राज पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी कि रोहित ने IRS अफसर बनकर एक मेट्रीमोनियल साइट के जरिए उनके साथ शादी की थी लेकिन, बाद में पता चला कि वो आईआरएस नहीं है. बल्कि वो उनके नाम से लोगों से वसूली कर रहा था. इस बात का खुलासा होने के बाद शादी के दो साल बाद उन्होंने रोहित राज से तलाक ले लिया. 

'ऐसा आज तक नहीं हुआ..', संसद में धक्का-मुक्की पर डिंपल यादव का बयान, इन्हें बताया जिम्मेदार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget