एक्सप्लोरर

Shahjahanpur: कल शाहजहांपुर का दौरा करेंगे सीएम योगी, देंगे 308 करोड़ की परियोजना की सौगात

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को शाहजहांपुर का दौरा करेंगे. वह यहां विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इस दौरे पर वह शाहजहांपुर को 308 करोड़ के योजना की सौगात देंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव (UP By-Election) संपन्न होने के बाद बीजेपी (BJP) की निगाहें अब नगर निकाय चुनाव पर जा टिकी हैं. योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जनपद के दौरे पर 7 दिसंबर को पहुंचेंगे और उनके आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ कोई खामी न रह जाए इसके लिए जिला स्तर के अधिकारियों से लेकर मंडल के अधिकारी सभा स्थल पर डेरा जमाए हुए हैं. सीएम के आगमन को लेकर बरेली जोन के एडीजी राजकुमार सुरक्षा-व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे. 

सीएम योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को 2 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे जहां से वह कार से खिरनी बाग रामलीला मैदान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ जनपद को 308.18 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे. इन परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास सीएम करेंगे. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. महानगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है. सूबे के मुखिया के आगमन को लेकर बीते दिन नगर निकाय चुनाव में आरक्षण की घोषणा होते ही इसे नगर निकाय चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है. 

सुरक्षा के लिए की गई है यह व्यवस्था

राजकुमार एडीजी बरेली जोन ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सीएम योग का जनपद शाहजहांपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है. उसको लेकर आज सभी स्थानों का दौरा किया गया और प्रभावी पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए सभी को निर्देशित किया गया है. पुलिस बल उपलब्ध करा दिया गया है और पुलिस अधीक्षक दौरा करेंगे. इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि यातायात डायवर्जन लागू हो और आम जनमानस को वीवीआईपी के भ्रमण के दौरान कम से कम असुविधा हो. 

ये भी पढ़ें -

यूपी विधानसभा सत्र की समाप्ति पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का हमला, कहा- 'चर्चा से भाग रही है सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता
दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
खान एकेडमी की मदद से यूपी में बच्चियों की पढ़ाई हुई और आसान, ये जिले सबसे आगे
खान एकेडमी की मदद से यूपी में बच्चियों की पढ़ाई हुई और आसान, ये जिले सबसे आगे
UP में मेटा अलर्ट से हजारों लोगों को मिला नया जीवन, सोशल मीडिया पर जिंदगी की पुकार
UP में मेटा अलर्ट से हजारों लोगों को मिला नया जीवन, सोशल मीडिया पर जिंदगी की पुकार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget