एक्सप्लोरर

Kedarnath News: केदारनाथ धाम में द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य शुरू, PM Modi ने वर्चुअल रूप से किया निरीक्षण

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में पहले चरण के पुनर्निर्माण कार्य पूरे होने के बाद दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं. प्रथम चरण में 150 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कार्य किए गए हैं.

Rudraprayag News: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण के पुनर्निर्माण कार्य पूरे होने के बाद दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं. धाम में लगभग 125 करोड़ की लागत से दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं. कई पुनर्निर्माण कार्य इस साल अक्टूबर अंत तक पूर्ण हो जाएंगे, जबकि कई अन्य कार्य अगले वर्ष से शुरू होंगे. प्रथम चरण में यहां 150 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कार्य हुए हैं और तीसरे चरण में 225 करोड़ के काम होने हैं. केदारनाथ में कुल 500 करोड़ के पुनर्निर्माण कार्य किये जाने हैं, जो पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं.

पीएम ने वर्चुअल माध्यम में किया निरीक्षण
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया. इससे पहले वे पांच बार केदारनाथ पहुंचकर निर्माण कार्यो का जायजा ले चुके हैं, जबकि गुरूवार को पीएम मोदी ने पीएमओ से ड्रोन कैमरे की मदद से केदारनाथ का निरीक्षण किया. ऐसे में पीएम मोदी पांच बार स्वयं पहुंचकर और पांच बार ड्रोन कैमरे की मदद से पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर चुके हैं. यह सब कुछ भगवान केदारनाथ के प्रति पीएम मोदी की सच्ची आस्था को दर्शाता है. बता दें कि विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में 2013 की आपदा के बाद से लगातार पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं. केन्द्र में जब से बीजेपी की सरकार सत्तासीन हुई है, तब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत कार्य चल रहे हैं. केदारनाथ धाम आपदा में पूरी तरह से तबाह हो गया था.

यह भी पढ़ें:- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी में मिले 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग कराने की मांग, अब 29 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

आपदा में शंकराचार्य गददीस्थल, तीर्थ पुरोहितों के भवन, पैदल मार्ग, पुल सहित कई अन्य सम्पतियां तबाह हो गई थी. आपदा के बाद धाम में हुए प्रथम चरण में तीर्थ पुरोहितों के लिये घर, आस्था पथ का निर्माण, सरस्वती नदी पर पुल का निर्माण, मंदाकिनी नदी पर गरूड़चटटी जाने के लिये पुल का निर्माण, मंदाकिनी व सरस्वती नदी पर सुरक्षा घाटों का निर्माण, केदारपुरी के चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण, शंकराचार्य गददीस्थल निर्माण, हेलीपैड सहित गढ़वाल मंडल विकास निगम के लिये भवन निर्माण, केदारनाथ मंदिर से पैदल मार्ग व चबूतरे का निर्माण, केदारनाथ मंदिर परिसर का चैड़ीकरण और केदारनाथ धाम से गरूड़चटटी तक पैदल मार्ग निर्माण प्रमुख हैं. जिन पर करीब 150 करोड़ की धनराशि खर्च हुई है.

125 करोड़ की धनराशि होनी है खर्च 
इन दिनों धाम में द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं. जिनमें 125 करोड़ की धनराशि खर्च होनी है. द्वितीय चरण में बद्री-केदार मंदिर समिति के भवन का निर्माण, आस्था पथ और हाट बाजार का निर्माण, सरस्वती नदी पर पुल का निर्माण, मुख्य पुजारी आवास के साथ ही धाम में चिकित्सालय का निर्माण, तीर्थ पुरोहितों के भवनों का निर्माण, रामबाड़ा से केदारनाथ धाम तक पैदल मार्ग का निर्माण आदि प्रमुख हैं. द्वितीय चरण के 21 कार्यो में 10 कार्यो को अक्टूबर अंत तक खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद धाम में बर्फबारी और बारिश शुरू हो जाती है, जिससे कार्य करने में दिक्कतें होती हैं. द्वितीय चरण के कार्य होने के बाद धाम में तृतीय चरण के 225 करोड़ के कार्य किये जाने प्रस्तावित हैं.

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में जो भी पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं, वह तेज गति से चल रहे हैं. उम्मीद है कि इस वर्ष तक कई कार्य पूर्ण कर लिए जायेंगे. केदारनाथ धाम में द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्यो में एक नये ब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है. यह ब्रिज पुराने ब्रिज से काफी बड़ा बनाया जा रहा है और ज्यादा लोग इस पुल से आवाजाही कर सकते हैं. आने वाले समय में यात्री हाट बाजार से होकर नये पुल के रस्ते मंदिर तक पहुंचेंगे, जिससे मंदिर की दूरी बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़ें:- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी में मिले 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग कराने की मांग, अब 29 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget