एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: सीबीएसई स्कूल के समर कैंप पर हंगामा, ABVP ने लगाया धर्मांतरण की साजिश का आरोप

मुरादाबाद में एक स्कूल के समर कैंप पर हंगामा हो गया है. आरोप है कि स्कूल ने समर कैंप में छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में इस्लामी शिक्षा ग्रहण करने की जरूरत और इस्लाम की शिक्षा देने की बात कही थी.

मुरादाबाद. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त एक निजी स्कूल पर इस्लाम धर्म का प्रचार-प्रसार करने और बच्चों का ब्रेन वॉश करने की नीयत से समर कैंप आयोजित करने का आरोप लगाया है. एबीवीपी ने मामले को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा है. एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिसके बाद समर कैंप को रद्द कर दिया गया है. साथ ही मुरादाबाद पुलिस और शिक्षा विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

आरोप है कि दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल (डीपीजीएस) ने सोशल मीडिया के जरिये ऑनलाइन समर कैंप का आयोजन किया था. इसमें 8 से 15 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में इस्लामी शिक्षा ग्रहण करने की जरूरत और इस्लाम की शिक्षा देने की बात कही गई थी.

स्कूल की मान्यता खत्म करने की मांग
स्कूल के इस विज्ञापन पर एबीवीपी कार्यकर्ता भड़क गए और जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया. एबीवीपी ने सीबीएससी बोर्ड से इस स्कूल की मान्यता खत्म करने भी मांग की है. एबीवीपी ने धर्मांतरण की साजिश रचने का आरोप भी लगाया है. हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि स्कूल किसी धर्म विशेष की शिक्षा देने के लिए अन्य धर्म के बच्चों को बाध्य नहीं कर सकता.

स्कूल निदेशक ने दी सफाई
वहीं, इस मामले में जब स्कूल के डायरेक्टर से बात की गई तो उन्होंने अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा कि स्कूल की वेबसाइट को बंद कर दिया गया है. साथ ही समर कैंप को भी रद्द कर दिया गया है. 

पुलिस का कहना है की मामला शिक्षा विभाग से जुड़ा है इसलिए शिक्षा विभाग ही इस मामले में कार्यवाही करने के लिए सक्षम है. मुरादाबाद के जिला विधालय निरीक्षक का कहना है की स्कूल को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है और जिस सोसायटी के अंतर्गत यह स्कूल संचालित हो रहा है वह भी रजिस्टर्ड है. उन्होंने बताया कि स्कूल ने अल्पसंख्यक संस्था होने के लिए अपना आवेदन कर रखा है, लेकिन उसे अभी अल्पसंख्यक संस्था का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें:

मोदी सरकार में मंत्री बन सकते हैं यूपी के ये चेहरे, विधानसभा चुनाव से पहले छोटे दलों को भी साधने की कवायद

जल्द होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार, उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget