एक्सप्लोरर

UP News: एटा में एसबीआई ने आयोजित किया ऋण वितरण समारोह, सैकड़ों लोगों को मिला लोन

Etah News: एसबीआई दिल्ली के डीजीएम राजीव रतन श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि महिलाएं ऋण लेकर कुछ न कुछ काम करें जिससे उनकी आय बढे और इसका उपयोग उनके परिवार की और समाज की समृद्धि के लिए हो.

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार को आगरा रोड स्थिति दीक्षित फॉर्म हाउस में भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय आगरा द्वारा स्वयं सहायता समूह एवं संयुक्त देयता समूहों के लिए ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया. बैंक के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साढ़े 6 करोड़ रुपये के लोन वितरित किए गए. इस अवसर पर एटा जनपद के स्वयं सहायता समूहों के 1000 से अधिक  महिलाएं और पुरुष शामिल हुए. इस अवसर पर लगभग 275 समूहों के लगभग 1000 महिला पुरुषों को  6. 5 करोड़ रुपये का लोन दिया गया. इसमें से उज्जवल सेवा संस्था, स्वयं सहायता समूह को 2 करोड़ रुपये का लोन दिया गया.

इस कार्यक्रम के दौरान एसबीआई दिल्ली के डीजीएम राजीव रतन श्रीवास्तव ने कहा कि स्टेट बैंक किसानों को विभिन्न योजनाओं में ऋण उपलब्ध करवाकर प्रधानमंत्री की किसानों की आय दोगुनी करने में अपनी भूमिका निभा रहा हैं. उन्होंने कहा कि हर जिले में कृषि क्षेत्र के किसानों को सही से ऋण वितरण हों और सरकार की योजना का उन तक लाभ पहुंचे ये मेरी जिम्मेदारी है. उन्होंने आगे कहा कि आज का कार्यक्रम स्वयं सहायता समूह और संयुक्त देयता समूहों को ऋण वितरण का है जिससे जो हमारी महिलाएं घरों में काम करतीं हैं वो भी मुख्य धारा में शामिल होकर देश और समाज की प्रगति में योगदान दे सकें. 

किसानों की आय दुगुनी करने में सहयोग कर रहा है एसबीआई

कार्यक्रम के दौरान राजीव रतन श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि ये महिलाएं ऋण लेकर कुछ न कुछ काम करें जिससे उनकी आय बढे और इसका उपयोग उनके परिवार की और समाज की समृद्धि के लिए हो. डीजीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों की आय दोगुनी करने का जो उद्देश्य है, उसके लिए हम सभी काम  कर रहे हैं, भारतीय स्टेट बैंक भी उसमें सहयोग कर रहा है. डीजीएम ने बताया कि इसके अतिरिक्त योजनाएं जैसे आत्मनिर्भर भारत योजना, प्रधानमंत्री  कुसुम योजना जैसी अनेकों योजनाओं के लिये लोन दिया जाता है. इस अवसर पर एसबीआई के रीजनल मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों और संयुक्त देयता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके लिये रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. जिससे वो अपने साथ अन्य महिलाओं को भी जोड़ सकें.

ये भी पढ़ें:

UP News: मुरादाबाद में हैवान बना टीचर, 7वीं के बच्चे को लात-घूंसों से पीटा, आईसीयू में भर्ती हुआ छात्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget