एक्सप्लोरर

Sambhal News: केस में धाराएं बढ़ाने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे दरोगा और सिपाही, ACB टीम ने ऐसे दबोचा

UP News: ACB टीम ने अनिल कुमार को रुपये लेकर दरोगा दीपक कुमार के पास भेजा था. दरोगा ने अनिल कुमार से जैसे ही रिश्वत लेकर अपने नजदीकी सिपाही को थमाए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) में एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Burea) की टीम ने मंगलवार को रजपुरा थाने में तैनात दारोगा और सिपाही को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी दरोगा ने मारपीट के मामले में दर्ज किए गए केस में धारा बढ़ाए जाने के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगी थी. पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से कर दी जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने रिश्वतखोर दरोगा और सिपाही को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार (Corruption) का केस दर्ज कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है .

मामले को डाल दिया था ठंडे बस्ते में
संभल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा रिश्वतखोर दरोगा और सिपाही को रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने का मामला रजपुरा थाने का है. जानकारी के अनुसार  रजपुरा थाना क्षेत्र के देहरी गांव में 8 अगस्त को दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हुई थी. मारपीट के के दौरान अनिल कुमार नाम का शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ था. गंभीर रूप से घायल अनिल को इलाज के लिए 1 सप्ताह से अधिक अस्पताल में रहना पड़ा था. मारपीट के गंभीर मामले के बावजूद रजपुरा थाने की डीसीएम शुगर मिल पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा दीपक कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था.  

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने विवादित बयान को लेकर दी सफाई, राकेश टिकैत पर कही ये बात

एसीबी ने भेजा कैश लेकर 
अस्पताल से वापस घर आने के बाद अनिल कुमार ने दारोगा दीपक कुमार से आरोपियों के खिलाफ सुसंगत उचित धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की थी लेकिन दरोगा दीपक कुमार अभियोग में धाराएं बढ़ाए जाने के लिए अनिल से 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था. रिश्वत मांगे जाने पर अनिल कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो मुरादाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अनिल कुमार को 20,000 रुपये कैश लेकर दरोगा दीपक कुमार के पास भेजा था. 

दोनों को किया गया गिरफ्तार 
दीपक कुमार ने अनिल कुमार से जैसे ही रिश्वत लेकर अपने नजदीकी सिपाही को थमाए, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दरोगा दीपक कुमार और सिपाही को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वतखोर दरोगा और सिपाही को गिरफ्तार करने के बाद बहजोई थाने में लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है.
 
एसीबी इंस्पेक्टर ने क्या बताया
एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर वीके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, देहरी गांव के रहने वाले अनिल कुमार के साथ 8 अगस्त को गांव के कुछ लोगों का झगड़ा हुआ था, उसमें एनसीआर हुई थी. घटना के बाद ये 14 अगस्त तक मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती भी रहा. दरोगा दीपक कुमार ने अपने कॉन्स्टेबल के पास 20 हजार रुपए देने को कहा और कॉन्स्टेबल आनंद कुमार ने 20 हजार रुपए चौकी पर लिए और दरोगा जी को दे दिए जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Uttarakhand News: अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ही उठाए सवाल, लगाया ये बड़ा आरोप

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र..., बॉलीवुड एक्टर पर हुई फायरिंग पर बोले रवि किशन
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget